{"_id":"5ac4cea84f1c1bd6618b56e1","slug":"81522847400-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने लाखों की चरस के साथ दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने लाखों की चरस के साथ दो को दबोचा
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी ने चरस के साथ दो को दबोचा
- बसही तिराहे पर चलाया सर्च ऑपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
संपूर्णानगर।
बीती रात बसही और कमलापुर एसएसबी ने संयुक्त रूप से बसही तिराहे पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद बाइक सवार तीन लोगों को रोका। जिसमें से एक फरार हो गया जबकि दो को एसएसबी ने दबोच लिया। जिनके पास से एसएसबी ने लाखों रुपये की चरस बरामद की है।
बीती रात बसही और कमलापुर एसएसबी ने मुखबिर की सूचना पर बसही तिराहे पर संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। तभी उनको बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए जिनके पास बोरी में कुछ सामान था। एसएसबी ने तीनों को रोकना चाहा तो वह भागने लगे। जिसपर एसएसबी टीम ने दो युवकों को बाइक सहित दबोच लिया, जबकि एक फरार हो गया। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें से तीन किलो चरस बरामद हुई। बसही एसएसबी इंचार्ज सुरेश पाटीदार और कमलापुर एसएसबी के इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि दोनों ही टीमों की संयुक्त कार्रवाई में चरस बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों युवकों ने वाफिम और जेरूल अपने नाम बताए हैं तथा वह पूरनपुर के निवासी हैं।