{"_id":"5a3a92484f1c1bcd6d8b530f","slug":"81513787976-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक पर सवार मासूम बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक पर सवार मासूम बच्ची की मौत
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के बस्तौला नहर मार्ग पर गन्ना लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर अपनी मां की बैठी तीन साल की बच्ची उछलकर दूर जा गिरी। इस दौरान बच्ची का सिर ट्रॉली से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गई। घायल बच्ची को बिजुआ सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है।
बिजुआ निवासी सहरुद्दीन अपनी भाभी और तीन साल की भतीजी सनाया पुत्री जैफुद्दीन को गोला से बाइक पर बिठाकर घर लेकर आ रहा था। बस्तौला से निकट नहर मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे सवार सभी लोग दूर जा गिरे। इस बीच मासूम सनाया का सिर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गई। परिवारवाले घायल बच्ची को बिजुआ सीएचसी लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर गुलरिया चीनी मिल भाग गया। बाद में सहरुद्दीन की निशानदेही पर ट्रैक्टर ट्रॉली को चीनी मिल के केन यार्ड से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बच्ची की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है।
सड़क हादसे में
युवक की मौत
निघासन। खैरहनी और बम्हनपुर के पास एक बाइक डनलप से टकरा गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चौखटा फार्म निवासी हरविंदर सिंह(40) पत्नी के साथ सिंगाही थाने के खैरीगढ़ अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहां से वह मंगलवार शाम करीब सात बजे बाइक से अपने गांव जा रहा था। खैरहनी और बम्हनपुर के पास जा रहे डनलप में टकरा गए, जिससे हरविंदर सिंह घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि उसकी पत्नी को खरोंच तक नहीं आई है।