{"_id":"59b6c46e4f1c1bee7f8b5f97","slug":"81505150062-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर रेस में राजू और प्रियांशी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर रेस में राजू और प्रियांशी प्रथम
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
सौ मीटर रेस में राजू और प्रियांशी प्रथम
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज।
प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में पढ़ाई के साथ खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को विद्यार्थियों की सौ मीटर रेस का आयोजन किया। बालक और बालिकाओं के अलग-अलग ग्रुपों में आयोजित प्रतियोगिता में राजू और प्रियांशी ने दमखम दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतापपुर स्कूल प्रांगण में कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों की अलग-अलग ग्रुपों में आयोजित 100 मीटर रेस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के छात्र राजू, हिमांशु, चरन सिंह, अभिषेक, नितिन, साहिल, आदित्य और अभिषेक ने प्रतिभाग किया। इसमें राजू ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। आदित्य और साहिल ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में बालिकाओं के ग्रुप में आयोजित 100 मीटर रेस में मेनका, मोनी, शालू, प्रियांशी, लक्ष्मी और चांदनी ने प्रतिभाग किया।
इसमें प्रियांशी ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा शालू और मोनी ने द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। शिक्षक / शिक्षिकाओं ने प्रतिभागी बच्चों की हौसला आफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, शिक्षिका सारिका, प्रतिमा, मीना कुमारी आदि मौजूद रहीं।