{"_id":"660c4ce0dcaa9b3a350dbfb3","slug":"80-children-selected-for-navodaya-vidyalaya-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-117150-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवोदय विद्यालय के लिए 80 बच्चे चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवोदय विद्यालय के लिए 80 बच्चे चयनित
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली ।
मितौली-खीरी। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। चयन सूची में 80 बच्चों के नाम शामिल हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जिले के परिषदीय मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 5 में पढ़ने वाले 8705 बच्चों ने आवेदन किया था। 20 जनवरी 2024 को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर चयन परीक्षा हुई थी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि चयन परीक्षा में 4289 बच्चे बैठे थे। घोषित परिणामों में 80 बच्चों का चयन किया गया है। इसमें 53 छात्र व 27 छात्राएं हैं। इसमें सामान्य वर्ग के 8 छात्र व 9 छात्राएं, अन्य पिछड़ा वर्ग के 19 छात्र व 12 छात्राएं, अनुचित वर्ग के 22 छात्र व 4 छात्राएं, इसके अलावा अनुचित जन जाति के 4 छात्र व 2 छात्राओं का चयन हुआ है।
अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in व विद्यालय की वेबसाइट www. jnvlakhimpur.org पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि हेल्पडेस्क का भी गठन किया गया है। किसी भी दिक्कत के लिए वाइस प्रिंसिपल हरिश्चंद्र 9451364541, युगल किशोर 6394614157, दिवाकर मिश्रा 9452942877 के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
बेहजम का लगातार छठी बार दबदबा कायम
मितौली खीरी। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में फिर बेहजम ब्लॉक का दबदबा कायम रहा है। घोषित नतीजों में सबसे ज्यादा 11 बेहजम ब्लॉक के बच्चों का चयन हुआ है। 2023 में 35 बच्चों का चयन हुआ था। जांच के दौरान 17 बच्चे रिपीटर मिले थे।
विज्ञापन
कक्षा 9 के रिक्त पदों पर हुई चयन परीक्षा का भी रिजल्ट घोषित
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 में रिक्त सीटों के लिए हुई चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चार बच्चों का चयन हुआ है। विभिन्न मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8 में अध्ययन रत 416 बच्चों ने आवेदन किया था। परीक्षा 10 फरवरी को हुई थी। 299 बच्चे शामिल हुए थे। 117 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी थी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि चयन परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसमें चार बच्चे चयनित हुए हैं। इनमें दो छात्र व दो छात्राएं शामिल हैं।