फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फर्जी प्रसव दिखाकर प्रोत्साहन राशि हड़पने का मामला दबा रहे अफसर

फर्जी प्रसव दिखाकर प्रोत्साहन राशि हड़पने का मामला दबा रहे अफसर

Sun, 19 May 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रसव दिखाकर प्रोत्साहन राशि हड़पने का मामला दबा रहे अफसर
लखीमपुर खीरी। कागजों पर फर्जी प्रसव दिखाकर प्रोत्साहन राशि हड़पने के मामले को सीएचसी अधीक्षक से लेकर सीएमओ तक दबाने में जुटे हैं। सरकारी धनराशि गबन करने के मामले में अफसर कह रहे हैं कि जब रिकवरी करा ली तो कार्रवाई करना उचित नहीं। जबकि सीएचसी के लोगों का कहना है कि पिछले एक साल में हुए प्रसव की अगर जांच हो तो ऐसे दर्जनों मामले सामने आएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सीएचसी बिजुआ के उपकेंद्र पड़रिया की एएनएम से सांठगांठ कर आशा ने ऐसी महिलाओं का कागजों पर प्रसव दिखा दिया था जिनमें से कुछ जहां कई साल पहले नसबंदी करा चुकी थीं या फिर जिसके बच्चे ही नहीं हैं। मामला खुलने के बाद सीएचसी अधीक्षक सरकारी धनराशि हड़पने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय उसे दबाने में लग गए। हालांकि धनराशि की रिकवरी करा ली गई, लेकिन बड़ा सवाल है कि अफसरों की अनदेखी इस प्रकार के मामलों को और बढ़ावा देगी। सीएचसी के लोगों का कहना है कि ऐसे मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि सरकारी धनराशि हड़पना गंभीर मामला है। ऐसे में अधीक्षक द्वारा आशा एवं एएनएम को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देना समझ के परे है।
विज्ञापन


सरकारी राशि हड़पने का गंभीर है मामला
सीएमओ एवं सीएचसी अधीक्षक भले की प्रोत्साहन राशि हड़पने के मामले को गंभीर न मान रहे हों, लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है। ऐसे प्रकरण को गंभीरता से लेकर इसकी विधिवत जांच कराई जानी चाहिए और शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई आशा और एएनएम ऐसा खेल न रच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


1. कागजों पर फर्जी प्रसव दिखाकर आशा ने 8100 रुपये हड़प लिए थे, जिसकी जानकारी होने पर उससे रिकवरी करा ली गई है। इसलिए अब किसी प्रकार की कार्रवाई करना नहीं बनता।

डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
2. आशा से पैसा वापस करा लिया गया है। यदि आशा और एएनएम का दोबारा ऐसा कोई प्रकरण मिलता है तो आशा को बाहर का रास्ता दिखाकर एएनएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
डॉ. अमितेश द्विवेदी, प्रभारी
सीएचसी बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed