फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शार्ट सर्किट से लगी आग, वैन जलकर हुई राख।

शार्ट सर्किट से लगी आग, वैन जलकर हुई राख।

Thu, 01 Nov 2018 05:32 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग, वैन जलकर हुई राख।

विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, वैन जलकर हुई राख
एलपीजी किट लगी होने से मची अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
उचौलिया। कस्बे में बुधवार देरशाम हाईवे पर चलती वैन में आग लग गई। वैन में एलपीजी किट लगी होने से आसपास व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। लोग दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि वैन में विस्फोट नहीं हुआ। सैंकङ़ों ग्रामीण दूर से तमाशबीन बनकर तमाशा देखते रहे। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया। दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। बुधवार देरशाम साढ़े आठ बजे कस्बे में पनाहपुर मोड़ के पास सीतापुर की ओर से आ रही वैन में अचानक धुंआ उठने लगा। चालक गुरुवंत सिंह निवासी गांव पारा थाना मझिला हरदोई ने आनन फानन में बाहर निकलकर कस्बे के व्यापारियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते देखते वैन आग की आगोश में समा गयी। वैन में एलपीजी किट लगी होने से व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इस बीच यूपी 100 और चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन जलती वैन की आग बुझाई नहीं जा सकी। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने पानी डलवा कर आग शांत कराई। चालक गुरुवंत सिंह वैन में मरीज को लेकर शाहजहांपुर जा रहा था। अचानक धुंआ उठने पर उसने मरीज और उसके तीमारदारों को कुछ देर पहले ही उतारा था। इसके बाद वैन जलकर स्वाहा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed