फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महेशापुर गांव के आसपास एसटीपीएफ के जवान तैनात

महेशापुर गांव के आसपास एसटीपीएफ के जवान तैनात

Fri, 05 Oct 2018 05:12 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
महेशापुर गांव के आसपास एसटीपीएफ के जवान तैनात
अब एसटीपीएफ के जवान करेंगे बाघों की सुरक्षा
विज्ञापन

शिकारियों की गिरफ्तारी के बाद हरकत में आया महकमा
महेशापुर गांव के आसपास तैनात

अमर उजाला ब्यूरों
बांकेगंज। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पूरनपुर जंगल की महोफ रेंज में बाघ के चार दांतों सहित भीरा रेंज से सटे महेशापुर गांव निवासी दो शिकारियों के गिरफ्तार होने के बाद हरकत में आए वन विभाग ने बाघों की सुरक्षा के लिए महेशापुर गांव के आसपास एसटीपीएफ के जवानों की तैनाती की है। आधुनिक हथियारों से लैस एसटीपीएफ के यह जवान चौबीस घंटे बारी-बारी से जंगल के बाहरी किनारों और गन्ने खेतों में पहुंचने वाले बाघ और तेंदुओं की निगरानी करेंगे।
मालूम हो कि डीटीआर और पीटीआर की संयुक्त टीम ने पूरनपुर जंगल की महोफ रेंज से मंगलवार रात दो शिकारियों को बाघ के चार दांतों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनों शिकारियों ने उनके पास से बरामद बाघ के दांत डीटीआर बफरजोन के भीरा रेंज जंगल से लाने की बात स्वीकारी थी। साथ ही वनाधिकारियों से इस मामले में दो और लोगों के शामिल होने की बात बताई। चारों शिकारी भीरा रेंज जंगल से सटे गांव महेशापुर निवासी हैं। इसके अलावा इस अपराध में शामिल इसी गांव के दो अन्य शिकारी फरार चल रहे हैं। इसमें एक शिकारी का पिता भी बाघ के शिकार का आरोपी रहा है। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि भीरा रेंज के महेशापुर गांव निवासी चारों शिकारी गांव छोड़कर दूसरी जगहों पर रह रहे हैं, जबकि पत्नी और बच्चे गांव में ही रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि चारों शिकारी बाहर रहने के बावजूद गांव में आते-जाते रहते हैं। चारों शातिर शिकारी मौका पाकर वन्यजीवों का शिकार करने की फिराक में रहते हैं। डीटीआर बफरजोन डीडी डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि बाघ, तेंदुए और अन्य शाकाहारी एवं मांसाहारी वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भीरा जंगल से घिरे महेशापुर गांव के आसपास शुक्रवार से एसटीपीएफ जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


फरार शिकारियों की तलाश में दबिशें
डीडी डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि पीटीआर के पूरनपुर जंगल से बाघ / तेंदुए के चार दांतों के साथ गिरफ्तार हुए महेशापुर गांव निवासी दाताराम एवं जसवंत के अलावा अपराध में शामिल इसी गांव के दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। साथ ही मैलानी रेंज की गढ़ा बीट मेें एक शिकारी के पकड़े जाने के बाद पीलीभीत जिले के सेहरामऊ थाना क्षेत्र निवासी चार फरार आरोपी फरार हैं। शिकारियों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीमें गठित की गईं हैं। फरार शिकारियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें उनके संबंधित ठिकानों पर दबिशें दे रही हैं, लेकिन शिकारी वन विभाग के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पांचों फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed