फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर दो दिवसीय कार्यबहिष्कार का ऐलान

पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर दो दिवसीय कार्यबहिष्कार का ऐलान

Thu, 04 Oct 2018 05:36 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर दो दिवसीय कार्यबहिष्कार का ऐलान
4 एलकेएच 10
विज्ञापन


पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर दो दिवसीय कार्यबहिष्कार की घोषणा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना की बहाली, आउटसोर्सिंग व ठेकेदारी व्यवस्था को खत्म करने एवं समान कार्य समान वेतन व्यवस्था को लागू करने की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल सभागार में बैठक की और मांगे न माने जाने पर 11 व 12 अक्तूबर को दो दिवसीय कार्यबहिष्कार का ऐलान किया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष महंत सिंह ने कहा कि शासन को कई बार कर्मचारियों की विभिन्न मांगों संबंधी ज्ञापन दिया गया, लेकिन शासन ने उन पर कोई संज्ञान नहीं लिया, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। जिला मंत्री डॉ.परमानंद ने कहा कि ज्ञापन देने के बावजूद शासनस्तर से कोई संज्ञान न लिए जाने पर 11 एवं 12 अक्तूबर को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। बैठक में डॉ.एसके सिंह, ओपी गुप्ता, सज्जन गौड़, रजनी मसीह, आरके गुप्ता, बीके सैनी, कार्तिकेय मिश्रा, राकेश अवस्थी, डॉ.अखिलेश वर्मा, अवधेश वर्मा, एके कनौजिया, अनिल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



पुन: प्रेषित-

शिक्षकों ने पेंशन बहाली के लिए निकाला कैंडल मार्च
गोला गोकर्णनाथ। प्रांतीय एवं जनपदीय संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के निर्दकेश पर यहां के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला है। उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, मंत्री अनूप कुमार शुक्ला के नेतृत्व में तमाम शिक्षक कृषक समाज इंटर कॉलेज में एकत्र हुए जिन्होंने, एक सूत्री पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कृषक समाज से लखीमपुर रोड होकर अशोक चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। इंदिरा पार्क में हुई सभा में पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारी का अधिकार है, जिसे हर हाल में लेकर रहेंगे, यही बुढ़ापे का सहारा है। शिक्षकों ने यही एक सूत्री ज्ञापन प्रदेश के शिक्षामंत्री को भेजा है। इस मौके पर संजीव वर्मा, अनिल सिंह वर्मा, बलवीर सिंह, गोविंद वर्मा, डॉ. यूसुफ अली, मारूफ अहमद, रामकिशोर वर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed