फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   न सुधरें अतिक्रमणकारी तो दर्ज कर दें मुकदमा

न सुधरें अतिक्रमणकारी तो दर्ज कर दें मुकदमा

Wed, 04 Apr 2018 06:39 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
न सुधरें अतिक्रमणकारी तो दर्ज कर दें मुकदमा
04 एलकेएच 4, 5, 6, 7
विज्ञापन

न सुधरें अतिक्रमणकारी तो दर्ज कर दें मुकदमा
शहर का जायजा लेने पैदल निकले एसपी
दोबारा अतिक्रमण पर चढ़ा पारा, बोले, कांपलेक्स के खिलाफ दर्ज करें मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
अतिक्रमण के मकड़जाल में फंसे शहर को मुक्ति दिलाने को लेकर बुधवार की दोपहर एसपी सड़कों पर पैदल घूमे। इस दौरान कहने के बावजूद अतिक्रमण करने से बाज न आने वालों पर उनका पारा चढ़ गया। झल्लाए एसपी ने बार-बार मना करने के बाद भी अतिक्रमण करने से बाज न आने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश सीओ सिटी को दिए।
दोपहर करीब एक बजे एसपी डॉ. एस चन्नप्पा शहर भ्रमण पर पैदल निकले। उनके साथ सीओ सिटी आरके वर्मा, एसपी पीआरओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर केपी गौड़, टीएसआई सूर्यमणि यादव के अलावा भारी पुलिस फोर्स थी। एसपी अस्पताल रोड से संकटा देवी पुलिस चौकी तक पैदल पहुंचे। इस दौरान उन्हें दुकानों के सामने सड़कों तक बाइकें और चार पहिया वाहन खड़े दिखे। इस पर उन्होंने वाहनों के बेतरतीब खड़े होने पर कड़ी नाराजगी जताई और उसे फौरन हटाने के निर्देश दिए। वह जब अस्पताल रोड पर ही स्थित धवन ब्रदर्स के पास पहुंचे तो सड़क पर बल्ली लगाकर बनाए गए गेट को देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और आधे घंटे के अंदर बल्लियों को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद जब वह आगे बढ़े तो उनकी नजर प्रमथ कांपलेक्स के सामने पहुंची, जहां बड़ी संख्या में रोड पर खड़ी बाइकें देख एक बार फिर वह भड़क उठे। एसपी का कहना था कि इससे पहले भ्रमण के दौरान उन्होंने कई बार चेतावनी दी। फिर भी कुछ लोग हरकत से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने सीओ सिटी को कांपलेक्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिाए। एसपी के कड़े मिजाज से पुलिस और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


... चंद मिनट में खाली दिखने लगा मार्ग
एसपी के पैदल भ्रमण के दौरान अतिक्रमणकारी भी हरकत में आ गए। पुलिस का एक्शन मोड देखकर कई बाइक स्वामी ने अपनी बाइकों को रोड से हटा लिया। जिनके स्वामी नहीं दिखे, उन बाइकों को पुलिस रिक्शे पर लादकर उठा लाई। उधर, अतिक्रमणकारी दुकानदार भी साइन-बोर्ड और रखा सामान आननफानन में हटाने लगे। देखते ही देखते अतिक्रमण के मकड़जाल में फंसी मेन रोड संकटा देवी तक साफ नजर आने लगी, लेकिन एसपी के जाने के बाद यह नजारा पूर्व की तरह दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी 100 का वायरलेस सेट चेक किया
अतिक्रमण को लेकर पैदल निकले एसपी डॉ. एस चन्नप्पा जब संकटा देवी पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां उन्हें यूपी 100 की दो पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) खड़ी मिलीं। उन्होंने दोनों गाड़ियों का निरीक्षण किया। साथ ही गाड़ियों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीआरवी में लगा वायरलेस सेट चार्ली को बोलकर चेक किया, जो सही मिला।

ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पैदल मार्च किया है। कुछ लोगों ने सड़कों तक सामान लगा रखा था। वाहन भी आड़े-तिरछे सड़क तक खड़े थे। जिसको हटवाया गया है। हिदायत दी गई है, साथ ही पब्लिक को जागरूक भी किया है। प्रथम कांपलेक्स के खिलाफ सीओ सिटी को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. एस चन्नप्पास एसपी खीरी।

ट्रैफिक सुधार को मिलेेंगी यूपी 100 की पांच बाइक
लखीमपुर खीरी। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि जिले को यूपी 100 की 22 बाइकें मिली हैं, जो बृहस्पतिवार तक जिले को मिल जाएंगी। इनमें से एक बाइक को रिजर्व रखा जाएगा। पांच बाइक सदर कोतवाली पुलिस को मिलेंगी। इन बाइकों से ट्रैफिक व्यवस्था की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा निघासन, मोहम्मदी और गोला को दो-दो बाइक दी जाएंगी।


एलआरपी चौराहा का पुलिस कराएगी सौंदर्यीकरण
लखीमपुर खीरी। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा संकटा देवी चौकी से सीधे एलआरपी चौराहा पहुंचे। उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण को कहा कि अन्य शहरों में प्रवेश करते समय यह लगता है कि शहर में आ गए हैं, लेकिन लखीमपुर शहर में कोई ऐसा नहीं महसूस होता। एलआरपी चौराहा पर लोहे की रेलिंग आदि लगाकर सौंदर्यीकरण कराने की उनकी योजना है। एसपी ने इसके लिए मौके का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed