{"_id":"59b143384f1c1be87f8b4ab3","slug":"71504789304-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नझोटा प्रधानपति व देवर पर अभी तक नहीं दर्ज हो सकी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नझोटा प्रधानपति व देवर पर अभी तक नहीं दर्ज हो सकी एफआईआर
Updated Thu, 07 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। ब्लॉक की ग्राम पंचायत नझोटा में लोहिया आवास लाभार्थियों और सोलर लाइट के नाम पर रुपये वसूली किए जाने के मामले में हुई जांच में प्रधानपति और देवर दोषी पाए गए थे, जिसके बाद सीडीओ अमित सिंह बंसल ने बीडीओ को रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा था, लेकिन लगभग दस बीतने के बाद भी बीडीओ पलिया ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बता दें कि नझोटा निवासी रामपाल, लीला आदि ग्रामीणों ने लोहिया आवास लाभार्थियों से वसूली किए जाने के आरोप लगाए थे। साथ ही सोलर लाइट लगवाने के नाम पर भी ग्रामीणों से रुपये वसूलने के आरोप प्रधानपति व देवर पर लगाए थे, जिसके बाद सीडीओ ने मामले की जांच बीडीओ से कराई, जिसमें ग्राम प्रधान पति व देवर पर लोहिया लाभार्थियों से 14 हजार और सोलर लाइट्स में 1560 से चार हजार रुपये वसूले जाने के आरोप सही पाए गए थे। इस पर सीडीओ अमित सिंह बंसल ने बीडीओ पलिया को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अभी ऐेसे किसी मामले की तहरीर नहीं मिली है, अगर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, एडीओ पंचायत रामू अवस्थी ने बताया कि इस मामले की जांच बीडीओ ने की थी। वही आगे इस बारे में कुछ बता सकते हैं। बीडीओ राघवेंद्र तिवारी का कई बार फोन लगाने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।