फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शौचालयों में गंदगी देखकर एडीआरएम ने जताई नाराजगी

शौचालयों में गंदगी देखकर एडीआरएम ने जताई नाराजगी

Wed, 06 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
शौचालयों में गंदगी देखकर एडीआरएम ने जताई नाराजगी
शौचालयों में गंदगी देखकर एडीआरएम ने जताई नाराजगी - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पलियाकलां। पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक मंडल रेल प्रबंधक मुकेश कुमार ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था और यात्रियों की सुविधाओं के बारे में भी अधीनस्थों से पूछताछ की। एडीआरएम के दौरे से स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। उच्चाधिकारी के आने से पहले तक स्टेशन परिसर में साफ-सफाई का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

एडीआरएम मुकेश कुमार बुधवार को स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय का जायजा लिया। इसके बाद प्लेटफार्म देखने के बाद उन्होंने टिकट व्यवस्था और यहां लगे कार्ड मशीन को देखा जो काम कर रही थी। स्टेशन के बाहर प्रवेश द्वार पर पुताई करवा दी गई है। इस पर उन्होंने सख्त एतराज जताया और पुन: बड़े-बड़े अक्षरों में प्रवेश लिखवाने के निर्देश दिए। परिसर में बाहर की तरफ बने शौचालयों को भी उन्होंने देखा, जहां बदबू और गंदगी देख एडीआरएम ने नाराजगी जताई। स्टेशन अधीक्षक ने सफाई देते हुए कहा कि यह खुला है इसके चलते कोई भी इसमें घुसकर गंदगी करता है लेकिन एडीआरएम अधीक्षक की बातों से संतुष्ट नहीं हुए। यहां रोपे गए पौधों का जायजा लेने के बाद वे ट्रॉली में सवार होकर दौलतापुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


दौलतापुर में बंद क्रॉसिंग का किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
पलियाकलां। दौलतापुर में करीब दस दिन पहले रास्ता बंद करके क्रॉसिंग के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने एडीआरएम को एक ज्ञापन दिया है। बुधवार को निरीक्षण करने के बाद रेल ट्रैक से ट्रॉली में सवार होकर पलिया से मैलानी जा रहे एडीआरएम मुकेश कुमार को ग्रामीणों ने रोक लिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि दौलतापुर हॉल्ट के उत्तर में मानव रहित रेलवे फाटक संख्या डी-146 को बंद करने से उन्हें समस्या हो रही है। एडीआरएम ने समस्या को सुना और कहा कि सभी इस मामले को लेकर डीएम के पास जाएंगे वहां से अगर संस्तुति होती है तो इस स्थान से रेलवे बैरिकेडिंग हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान प्रधान मोहर सिंह, इंद्रजीत सिंह, घनश्याम, राम आसरे, सत्यदेव, मटरू लाल, संतोष कुमार, कृष्ण कुमार, श्रवण कुमार, शिव प्रसाद, श्रीकेशन, सद्दाम हुसैन, इशहाक आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed