फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गणित विषय में 23 का गड़बड़झाला

गणित विषय में 23 का गड़बड़झाला

Sat, 17 Jun 2017 04:19 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
गणित विषय में 23 का गड़बड़झाला

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड में गणित विषय में अधिकांश छात्रों को 23 अंक मिलने से स्कूल संचालक हतप्रभ हैं। स्कूल संचालकों का कहना है कि छात्रों को मनमाने ढंग से नंबर दिए गए हैं। स्कूल संचालकों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसके विरोध के निर्णय से अवगत कराया।

सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी ने बताया कि ने 2017 की अंकतालिकाओं को देखकर मूल्यांकन व्यवस्था में लापरवाही लग रही है। सिटी मांटेसरी के हाईस्कूल के 333 में से 150 छात्रों को गणित में 23 अंक मिले हैं। खास बात यह है कि इनमेें से रोलनंबर के क्रम से देखा जाए तो बीच के एक-दो अनुक्रमांकों को छोड़कर सभी को 23 अंक दिए गए हैं, जबकि एक दो को ही 24-25 अंक दिए गए हैं। इससे लगता है कि 23, 24, 25 की औसत मार्किंग की गई है। सामाजिक विषय और अंग्रेजी में भी इसी तरीके की औसत मार्किंग देखने को मिली। उनका कहना है कि अन्य जिलों में भी इसी तरह 23 अंकों की औसत मार्किंग की गई है। इसके अतिरिक्त विद्यालय के कक्षा 12 के छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी में औसत मार्किंग की गई है। वह कहती हैं कि कुछ लापरवाह परीक्षकों ने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सैकड़ों अभिभावक एकजुट होकर इस मुद्दे को उठाएंगे। इसी तरह नवभारत इंटर कॉलेज-महेवागंज के संचालक एसएस कंबोज और गोला के विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र त्रिपाठी ने भी बताया कि मूल्यांकन प्रणाली में औसत अंक सहित अनेक गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिससे बच्चों को रिजल्ट प्रभावित हुआ। बच्चों के भविष्य को देखते हुए मामले में को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed