फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   666 people affected by the disaster will get permanent houses, list is being prepared

Lakhimpur Kheri News: आपदा से पीड़ित 666 लोगों को मिलेंगे पक्के मकान, सूची तैयारी

Sat, 20 Jul 2024 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
666 people affected by the disaster will get permanent houses, list is being prepared
लखीमपुर खीरी। जनपद के 666 ऐसे लोग चिह्नित किए हैं, जिनके घर-मकान, झोंपड़ी आपदा में तबाह हो चुके हैं। ऐसे पीड़ितों को सरकार की ओर से पक्का मकान दिया जाएगा। एक साल में आपदा से प्रभावित हुए लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। पलिया को छोड़कर सभी ब्लॉकों ने रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले दिनों आग की घटनाएं हुई थीं। रोजाना कहीं न कहीं आग की चपेट में आकर लोगोंं की झोपड़ियां-घर जलकर राख हो गए थे। इन दिनों बाढ़ की वजह से कई लोगों के मकान व घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ प्रभावित व अग्निकांड की वजह से आसमान के नीचे आए लोगों की मदद के लिए सरकार ने पहल की है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ब्लॉकवार ऐसे पीड़ितों की सूची तैयार की गई है, जिनका किसी न किसी आपदा में घर, मकान तबाह हुए हैं। जनपद में पिछले एक साल में आई विभिन्न आपदा के पीड़ितों की सूची तैयार की है। ऐसे पीड़ितों को आवास दिलाए जाने के लिए डिमांड शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से स्वीकृत मिलते और बजट जारी होते ही संबंधित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का तोहफा दिया जाएगा। डीआरडीए परियोजना निदेशक सोमनाथ चौरसिया ने बताया, आपदा से प्रभावित 666 लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जाने है। ब्लाकवार लाभार्थियों का डाटा तैयार किया गया है। शासन को मांग भेजी जा रही है।

ब्लॉकवार लाभार्थियों की संख्या
बांकेगंज-16
बेहजम-17
बिजुआ-16
धौरहरा-58
ईसानगर-213
गोला-55
लखीमपुर-25
मितौली-20
मोहम्मदी-15
नकहा-32
निघासन-28
पसगवां- 16
फूलबेहड़-31
रमियाबेहड़-124
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed