{"_id":"3665f11c84347b930502038c6bc3955d","slug":"66-thousand-people-eluded-the-pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 हजार लोगों को ही मिल पाई पेंशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 हजार लोगों को ही मिल पाई पेंशन
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 14 Apr 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी पेंशन योजना जिले के पात्र लोगों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई है। आंकड़ों पर गौर करें तो योजना के अंतर्गत 76,615 के लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 66 हजार लोगों को ही समाजवादी पेंशन का लाभ मिल पाया है। योजना के संचालन से जुड़े समाज कल्याण विभाग ने भी पात्र लोगों की सूची तैयार कर ली है, लेकिन अभी लक्ष्य बढ़ाने को लेकर शासन से कोई निर्देश नहीं मिल पाया है। लिहाजा बाकी बचे आवेदकों को वेटिंग में डाल दिया गया है।
समाजवादी पेंशन योजना के तहत समाज कल्याण विभाग को जिले भर से करीब तीन लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। साथ ही पेंशन के लिए आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बता दें समाजवादी पेंशन योजना के तहत सीधे लाभार्थियों के खाते में पेंशन भेजी जा रही है। समाज कल्याण विभाग को जिले से सिर्फ लाभार्थियों की सूची शासन को भेजना है। योजना के पहले चरण में 76,615 लाभार्थियों को ही पेंशन देने का लक्ष्य तय किया गया था। विभाग की ओर से भेजी गई सूची के सापेक्ष सिर्फ 66 हजार लोगों को पेंशन योजना का लाभ मिल सका है। अन्य आवेदकों को वेटिंग में डाल दिया गया है। योजना में अब वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। सो उम्मीद है कि पेंशन योजना के अंतर्गत शासन से बजट रिलीज किया जाएगा।
समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत 66 हजार लोगों को समाजवादी पेंशन का लाभ दिया जा चुका है। लक्ष्य के अनुरूप अन्य आवेदकों का सर्वे किया जा रहा है। उम्मीद है कि शासन से फिर बजट का प्रावधान किया जाएगा। 17 अप्रैल को योजना के संबंध में बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद ही अगले दिशा-निर्देशों की जानकारी मिल पाएगी।
17 को लक्ष्य बढ़ाने का फैसला संभव
समाजवादी पेंशन योजना में 10 फीसदी लक्ष्य बढ़ाए जाने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। पेंशन योजना के संबंध में 17 अप्रैल को लखनऊ स्थित निदेशालय में अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
10 हजार आवेदकों का हो रहा सर्वे
योजना में 76616 लोगों को पेंशन देने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 66 हजार लोगों की पेंशन स्वीकृत की गई है। बाकी बचे आवेदकों को पेंशन का लाभ देने के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शासन से निर्देश मिलने के बाद अन्य लोगों की सूची भी दी जाएगी।