फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एएलएस का हाल: गंदगी के साथ फर्स्ट एड बॉक्स भी मिला जाम

एएलएस का हाल: गंदगी के साथ फर्स्ट एड बॉक्स भी मिला जाम

Sat, 22 Dec 2018 09:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
एएलएस का हाल: गंदगी के साथ फर्स्ट एड बॉक्स भी मिला जाम

विज्ञापन
एएलएस का हाल: गंदगी के साथ फर्स्ट एड बॉक्स भी मिला जाम

लखीमपुर खीरी। शनिवार को जिला अस्पताल में एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस) का निरीक्षण हुआ। इस दौरान एक एंबुलेंस जहां ओके मिली तो दूसरी में गंदगी मिलने के साथ उसका फर्स्ट एड बॉक्स भी जाम मिला। इस पर निरीक्षण कर रहे फार्मेसिस्ट ने नाराजगी जताते हुए एंबुलेंस स्टाफ को उसे दुरस्त कराने के निर्देश दिए।
बता दें कि शासन ने जिला एवं महिला अस्पताल को एक-एक एएलएस एंबुलेंस दी है, जिससे गंभीर मरीजों को मेडिलक कॉलेज तक सुरक्षित रेफर किया जा सके। वहीं वीआईपी ड्यूटी में भी इन्हीं एंबुलेंसों को लगाया जाता है। इसलिए जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा इनका परीक्षण कराया जाता है। शनिवार को निरीक्षण के दौरान एएलएस संख्या यूपी41जी 3951 जहां ओके मिली तो वहीं यूपी41जी3875 में कई खामियां मिली। निरीक्षण के समय यह एंबुलेंस गंदी मिली वहीं इसका फर्स्ट एड बॉक्स भी जाम मिला। इस पर परीक्षण कर रहे फार्मेसिस्ट डॉ. अखिलेश शर्मा ने नाराजगी जताई और एंबुलेंस को दुरस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एएलएस एंबुलेंस गंभीर मरीजों के लिए खासी उपयोगी हैं। इसलिए समय समय पर इनका निरीक्षण कराया जाता है, जिससे रेफर किए मरीज को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। एंबुलेंस में जो खामियां मिली हैं, उन्हें दुरुस्त कराने के लिए उनके अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आरके वर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed