फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तेंदुए ने बकरी का किया शिकार, ग्रामीणें मे दहशत

तेंदुए ने बकरी का किया शिकार, ग्रामीणें मे दहशत

Thu, 01 Nov 2018 06:08 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने बकरी का किया शिकार, ग्रामीणें मे दहशत

विज्ञापन


तेंदुए ने बकरी का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
चौधीपुर गांव में चार दिन में तेंदुए का बकरी पर दूसरा हमला

अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुुरा बीट से सटे गांवों में चार माह से सक्रिय तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर गन्ने के खेत से निकले एक तेंदुए ने बड़ी नहर की पटरी पर चर रही बकरी पर हमला कर उसे मार डाला। राहगीरों और चरवाहों के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को वहीं छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया। चार दिनों के अंतराल मेें तेंदुए के बकरी पर दूसरे हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने तेंदुए के बकरी पर हमले की पुष्टि की है।
बांकेगंज कस्बा से तीन किलोमीटर दूर चौधीपुर गांव निवासी रामचंद्र की बकरी बृहस्पतिवार दोपहर बड़ी नहर पटरी चरने गई थी। इस दौरान गन्ने के खेत से निकले एक तेंदुए ने हमलाकर उसे मार दिया। तेंदुआ बकरी को अपने साथ ले जाता इससे पहले ही राहगीरों और चरवाहों के शोर मचा दिया। इस पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर खेत में चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे जटपुरा फॉरेस्ट गार्ड रामपाल यादव ने तेंदुआ के बकरी पर हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से सटे गांवों में तेंदुआ के पालतू बकरियों और कुत्तों पर हमलों से ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी भी है। ग्रामीण ओमप्रकाश, रामबिलास, कपिल देव, शिवम, राजाराम, रामचंद्र आदि का कहना है कि चार माह से अधिक समय से इलाके में सक्रिय तेंदुआ ग्रामीणों की 41 से अधिक बकरियां और कुत्तों को निवाला बना चुका है। उधर बफरजोन उप-निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। तेंदुए के हमले में बकरी की हुई मौत पर वन विभाग की ओर से पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed