फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   6 people returning from Haridwar injured in a road accident

Lakhimpur Kheri News: हरिद्वार से लौट रहे 6 लोग सड़क हादसे में घायल

Thu, 16 Oct 2025 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
6 people returning from Haridwar injured in a road accident
घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते हुए। स्रोत : परिवार
भीरा। हरिद्वार से घर लौट रहे छह लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में भर्ती कराया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी रामनिवास अपनी पत्नी मालती देवी, भाई के साले ओमकार व ओमकार के फुफेरे भाई सनद की पत्नी अमृता व बेटी काजल के साथ सिडकुल, हरिद्वार से लौट रहे थे। रामनिवास एक कंपनी में मजदूरी करते हैं। दिवाली घर मनाने के लिए सभी गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

बस से हरिद्वार से शाहजहांपुर पहुंचे। देर शाम होने पर सवारी वाहन नहीं मिला तो ऑटो चालक हरिओम से गांव भानपुर तक छोड़ने के लिए कहा। ऑटो खुटार-मैलानी रोड पर बाबा चौराहे के पास पहुंचा तभी पलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार इको वैन ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो चालक सहित सभी घायल हो गए। मालती देवी व सनद कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed