फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   56 gram panchayats See Computer Systems

56 ग्राम पंचायतों को मिलेंगे कंप्यूटर सिस्टम

Tue, 10 Mar 2015 07:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Mar 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
56 gram panchayats See Computer Systems
जिले की ग्राम पंचायतों को हाईटेक करने की शुरुआत हो गई है। इस कड़ी में 56 ग्राम पंचायतों के लिए कंप्यूटर सिस्टम की खेप मुख्यालय पर पहुंच गई है। जल्द ही यह कंप्यूटर सिस्टम पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को मुहैया कराए जाएंगे। मंगलवार को कुछ ग्राम पंचायतों के सचिवों को वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण अभियान के तहत वर्ष 2012-13 में 56 ग्राम पंचायतों को कम्प्यूटर सिस्टम देने के लिए चयनित किया गया था। इस योजना के तहत पांच हजार या इससे अधिक आबादी और पंचायत घर वाले ग्राम चयनित हुए हैं। शासन की गाइड लाइन के मुताबिक पंचायत घर में कंप्यूटर सिस्टम लगाया जाएगा। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) की होगी। इस सिस्टम पर पंचायत में कराए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा अपडेट किया जाएगा। साथ ही कई योजनाओं में लाभार्र्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी जाएगी। डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने बताया कि अभी 56 ग्राम पंचायतों के लिए कंप्यूटर आए हैं, जिनका वितरण शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

इनको मिलेगा कंप्यूटर सिस्टम
बांकेगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत सुआबोझ, ग्रंट नंबर 11, डाटपुर ग्रंट, अलीगंज, रायपुर ग्रंट नंबर 18, भुड़वारा, संसारपुर, मितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत मुल्तानपुर ग्रंट, मितौली और कस्ता, बेहजम ब्लाक की ग्राम पंचायत बेहजम, लखीमपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत राजापुर, कैमहरा, छाउछ और सैधरी, निघासन की बल्लीपुर, छेदुईपतिया, सिंगहाकलां, लुधौरी, सिधौना, बरौठा, दौलतापुर, भिड़ौरी, सुथना बरसोला, लालपुर, निघासन और रकेहर्टी, ईसानगर की ईसानगर और खमरिया पंडित, रमियाबेहड़ ब्लाक की ग्राम पंचायत सुजानपुर, पढुआ, सेमरी, तेलियार, कफारा, गुता अमेठी, जटपुरवा, रामनगर लहबड़ी और रामनगर बगहा, फूलबेहड़ की फूलबेहड़, ओदरहना, खइंया और गूम, धौरहरा की देवीपुरवा, अमेठी, रामलोक और खरवहिया नंबर एक, कुंभी/गोला की गोला देहात, लाल्हापुर, अमीरनगर, शीतलपुर ग्रंट और लंदनपुर ग्रंट, बिजुआ की भीरा, पसगवां की औरंगाबाद, मोहम्मदी की ग्राम पंचायत साहबगंज ग्रंट और राजापुर बेनी को एक-एक कंप्यूटर सिस्टम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed