{"_id":"5c82a88ebdec22146e0f905c","slug":"51552066702-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव छाउछ में एक महिला ने बुधवार रात घर के अंदर दुकान के शटर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मानसिक रोगी थी और उसका इलाज भी चल रहा था।
गांव छाउछ निवासी गोल्डी ने बताया कि वह कक्षा आठ की छात्रा है। उसकी मम्मी साधना देवी (30) की दिमागी हालत काफी समय से ठीक नहीं रहती थी। मम्मी का इलाज शहर के अस्पताल में चल रहा था। उसके पापा मधुराम बुधवार की शाम पांच बजे उसके भाई दीपक को साथ लेकर बुआ के घर गोकर्णनाथ गए थे। घर पर मम्मी, वह और उसकी दो सगी बहनें थीं। पुत्री गोल्डी ने रोते हुए बताया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मम्मी के साथ सभी ने खाना खाया। फिर मम्मी ने कहा कि सब लोग सो जाओ। उसके बाद सब लेट गए और सो गए। कुछ देर बाद आंख खुली तो देखा मम्मी पास में नहीं थीं। यह देख उसने बहन नीलम और ज्योति को जगाया। मम्मी को घर में ढूंढने लगे तो देखा मम्मी दुकान के शटर में लटकी हुईं थीं। उनके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। उसने अपने ताऊ और बाबा को जगाया और घटना बताई। पहले भी कई बार मम्मी फांसी लगाने का प्रयास कर चुकी थीं। कई बार दिमागी संतुलन बिगड़ने पर अपने हाथों में काटने लगती थीं। पुलिस ने पुत्री की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर मृत साधना देवी की सदर कोतवाली के गांव उदयपुर महेवा निवासी मां मनोज कुमारी ने पति मधुराम जायसवाल पर दहेज की खातिर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतका की पुत्री गोल्डी की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- फतेह सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर