फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अब सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी बाघ की लोकेशन

अब सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी बाघ की लोकेशन

Fri, 05 Oct 2018 04:40 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
अब सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी बाघ की लोकेशन

विज्ञापन
अब सीसीटीवी कैमरे से होगी बाघ की कांबिंग
हथिनी से फसल को बर्बाद होते देख ग्रामीणों ने किया विरोध

ममरी। वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर क्षेत्र में बाघ और तेंदुए की लोकेशन ट्रेसिंग का कार्य किसानों के विरोध के कारण रोक दिया गया है। दरअसल जंगल से सटे गन्ने के खेतों में दुधवा नेशनल पार्क से आई गंगाकली हथिनी के साथ एक्सपर्ट टीम कांबिंग कर रही थी, जिससे फसल बर्बाद हो रही थी। इससे खफा किसानों ने विरोध किया तो वन टीम लौट आई है। अब डब्ल्यूटीआई टीम बाघ प्रभावित क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाकर बाघ की लोकेशन ट्रेस कर रही है।
रेंजर बनारसीदास शाक्य ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर एक्सपर्ट टीम बुलाकर 29 सितंबर से जंगल के किनारे गन्ने के खेतों में बाघ तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने के लिए जो कांबिंग शुरू की गई थी। किसानों के विरोध पर कांबिंग फिलहाल महज इसलिए रोक दी गई क्योंकि किसान हथिनी को गन्ने के खेतों में घुसने से मना कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि हथिनी के घुसने से उसकी फसल टूटकर बर्बाद हो रही है यदि कांबिंग नहीं रोकी गई तो किसान बवाल पर उतर आएंगे। रेंजर ने बताया कि अब टीम वनकर्मियों और एसटीएफ जवानों के साथ बाइकों से अथवा पैदल चलकर कांबिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर दुधवा पार्क से आई डबल्यूटीआई मुल्लापुर, अयोध्यापुर, सुंदरपुर, घमहाघाट, परबस्तनगर के इर्द-गिर्द खेतों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर बाघ की चहल कदमी पर नजर रखी जा रही है। रेंजर का कहना है कि अभी तक छोटे वन्यजीव जंगल की झाड़ियों में छिपे रहते थे जिन्हें बाघ और तेंदुए अपना शिकार बनाते रहते थे लेकिन अब जंगल में इंसानी दखलअंदाजी के चलते सभी वन्यजीव गन्ने के खेतों में चले गए हैं। बाघ और तेंदुए शिकार के चक्कर में खेतों में जाकर पशुओं और इंसानों पर हमला कर रहे हैं, जिसकी मुख्य वजह जंगल से सटे खेतों में गन्ने की अधिकता होना और जंगल में इंसानी दखलअंदाजी होना है। रेंजर का कहना है कि गांव के लोग एक तरफ बाघ को पकड़ने के लिए हल्ला मचा रहे हैं और दूसरी तरफ हथिनी को गन्ने में घुसाने पर बवाल करने की धमकी दे रहे हैं, जिसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed