{"_id":"5a3a92464f1c1b95188bafbb","slug":"51513787974-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में सभी स्कूलों में जूता-मोजा वितरण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में सभी स्कूलों में जूता-मोजा वितरण के निर्देश
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
वितरण्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में योगी सरकार ने पहली बार सभी बच्चों को जूता-मोजा और स्वेटर बांटने का आदेश दिया था, जिसके क्रम में जूते-मोजे की खेप सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजी जा चुकी है। अब वितरण में की जा रही हीला-हवाली पर संज्ञान लेते हुए बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने सभी बीईओ को तीन दिन में जूता-मोजे का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
पिछले कुछ दिनों से एकाएक बढ़ी कड़ाके की ठंड से परिषदीय स्कूलों के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वजह है कि इनमें ज्यादातर गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ने आते हैं, जिनके पास ठंड से बचाव के लिए जूते-मोजे की बात तो छोड़िए स्वेटर तक नहीं है। मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद बीएसए ने सख्त रूख अपनाते हुए सभी स्कूलों में तीन दिन के अंदर शत-प्रतिशत बच्चों को जूते-मोजे का वितरण कराने के आदेश दिए हैं। बीएसए ने कहा है कि तीन दिन के बाद स्कूलों में बच्चों को किए गए वितरण की समीक्षा की जाएगी, जिसमें लापरवाह पाए गए अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी जाएगी।