फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छोटे उस्तादों ने कार्यक्रम में खूब मचाया धमाल

छोटे उस्तादों ने कार्यक्रम में खूब मचाया धमाल

Mon, 11 Sep 2017 11:13 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
छोटे उस्तादों ने कार्यक्रम में खूब मचाया धमाल
छोटे उस्तादों ने कार्यक्रम में खूब मचाया धमाल - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में दूसरे दिन नौ वर्ष तक के बच्चों के बीच ‘धमाल छोटे उस्तादों का’ कार्यक्रम हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने नृत्य, गायन समेत कई कलाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका लखीमपुर की निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप सिंह, विशाल सेठ और मोहन डालमिया मौजूद रहे।
गायन में यशश्री शर्मा विजेता, अनन्या गुप्ता उपविजेता रहीं। रिदिमा, अदीना और अनमोल को सांत्वना पुरस्कार मिले। इसी तरह नृत्य में हंसनी विजेता, अनायाश्री उपविजेता रहीं। परी, विराज और आन्या को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। विविध प्रतिभा प्रदर्शन वर्ग में तरुन प्रथम, भविन द्वितीय स्थान पर रहे। अनंत टंडन, वत्स और आदित्य मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका शालू गुप्ता, सुनीता निगम और अंजलि श्रीवास्तव ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन लेखनी सेठ और मीता गर्ग ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अध्यक्ष अर्जित अग्रवाल, सप्ताह संयोजक देवेश गुप्ता, सप्ताह प्रभारी आर्येंद्र पाल सिंह, कार्यक्रम निदेशक लेखनी सेठ, मीता गर्ग, कार्यक्रम प्रभारी राममोहन गुप्ता और चेयरपर्सन शालिनी टंडन का योगदान रहा। कार्यक्रमों के क्रम में महिला शाखा जेसीरेट ने लॉ माटीना स्कूल में किड्स रेस इन एनीमल ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें अब्दुल उमैर, बी नारायण, अब्दुल्लाह अंसारी, वेदांत श्रीवास्तव, मयूरी मिश्रा सताक्षी सचदेव और माधवी गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कंवलजीत चावला, श्रद्धा मिश्रा, आरती सिंह, शिवांगी गुप्ता, रोली अग्रवाल, लीना गुप्ता, कविता अग्रवाल, अमित मिश्रा, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed