फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   457 pariksharthi rahai anupasthit

457 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Fri, 20 Feb 2015 06:35 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 20 Feb 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
457 pariksharthi rahai anupasthit
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शुक्रवार को सुबह की पाली में गृह विज्ञान और संगीत गायन की परीक्षा हुई। दूसरे दिन गृह विज्ञान की परीक्षा के दौरान 454 तथा संगीत गायन में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के दूसरे दिन हाईस्कूल की गृह विज्ञान और इंटर में संगीत गायन की परीक्षा हुई। इसमें गृह विज्ञान के पंजीकृत 6813 परीक्षार्थियों में 454 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा इंटर में संगीत गायन की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 54 परीक्षार्थियों में 51 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। दूसरे दिन भी जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए सहित सचल दस्तों के लोगों ने परीक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम मितौली शादाब असलम और सीओ मितौली मिथिलेश कुमारी दीक्षित ने बेहजम के तीन स्कूलों और नीमगांव के किसान इंटर कॉलेज, श्याम मनोहर कन्या इंटर कॉलेज तथा पंचवटी नेहरू विद्या मंदिर लखनियापुर में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसओ बृजेंद्र सिंह यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed