{"_id":"6712b94ca917ec92eb05adb9","slug":"450-species-of-birds-in-dudhwa-guides-tell-tourists-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-131462-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा में 450 प्रजाति के पक्षी... सैलानियों को बताएं गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में 450 प्रजाति के पक्षी... सैलानियों को बताएं गाइड
विज्ञापन
दुधवा में प्रशिक्षण के बाद गाइडों के साथ प्रशिक्षक।
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में 14 अक्तूबर से चल रहा गाइडों का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें गाइडों को जंगल सफारी के दौरान जिप्सी में पर्यटकों से कैसा व्यवहार करना है... बताया गया। कहा गया कि गाइड दुधवा में पाए जाने वाले 450 प्रकार के पक्षियों के बारे में भी सैलानियों को जानकारी दें।
शुक्रवार को बेंगलूरू से आए प्रशिक्षक वरुण देवराज ने बताया कि सफारी के दौरान सैलानियों से बेहतर व्यवहार करें और जानने की कोशिश करें कि वे क्या चाह रहे हैं। ज्यादातर सैलानी बाघ देखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें पक्षियों की प्रजातियों के बारे में बताएं। ताकि नए पर्यटन सत्र को यादगार बनाया जा सके।
अंतिम दिन अन्य कई जानकारियां भी गाइडों को दी गईं। प्रशिक्षण में गाइड फहीम खान, गुलाब, अफजल, सुशील, इमरान, दानिश, कुशल समेत दुधवा, किशनपुर व करतनिया घाट से करीब 30 गाइड मौजूद रहे।