{"_id":"645938d8dd998c1069003a06","slug":"45-thousand-cheated-from-a-young-man-in-the-name-of-booking-a-room-in-rishikesh-lakhimpur-news-c-4-1-148771-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ऋषिकेश में कमरा बुक कराने के नाम पर युवक से ठगे 45 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ऋषिकेश में कमरा बुक कराने के नाम पर युवक से ठगे 45 हजार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ऋषिकेश घूमने जा रहे माता-पिता के लिए आनलाइन कमरों की बुकिंग कराना शास्त्रीनगर में रहने वाले विहंग चंद्र को महंगा पड़ा। खुद को गीता भवन होटल का प्रबंधक बताकर युवक ने दो कमरों का किराया 3420 रुपये बताया और विहंग के खाते से 44840 रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने सदर कोतवाली में युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
महराजनगर के मूल निवासी और हाल में शास्त्रीनगर में रहने वाले विहंग चंद्रा ने बताया कि उनके माता-पिता, सगे-संबंधियों के साथ ऋषिकेश जा रहे थे। उन्होंने एक अन्य परिचित से ऋषिकेश के किसी होटल के बारे में पूछा। परिचित ने उन्हें ऋषिकेश के स्वर्ग आश्रम रोड के गीता भवन का नंबर दिया। बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को गीता भवन का प्रबंधक अमित वर्मा बताया। कथित प्रबंधक अमित ने दो कमरों का किराया 3420 रुपये बताया और आनलाइन पैसा भेजने को कहा। विहंग ने 18 अप्रैल को कमरों का किराया अमित के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिया।
अगले दिन प्रबंधक ने विहंग को दोबारा फोन कर कहा कि उसने 20 रुपये कम भेजे हैं। अब पूरी धनराशि दोबारा भेजनी होगी। धनराशि आने पर पहले भेजा गया पैसा वापस हो जाएगा। इसके बाद उसके खाते से से चार बार में 44840 रुपये पार कर दिए। खाते से धनराशि ट्रांसफर होने पर विहंग को धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर अमित वर्मा के नाम मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
परिचित ने इंटरनेट साइट से निकाल कर दिया था नंबर
विहंग ने बताया कि उनके परिचित ने इंटरनेट साइट से निकालकर होटल का नंबर दिया था। इंटरनेट पर खोजने पर होटल के बारे में जानकारी भी मिली। रुपये कट जाने के बाद होटल में संपर्क किया तो बताया गया कि इस तरह की ठगी के मामले हो रहे हैं।