फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   4300 trees are mentioned in the register, not a single one on the spot

Lakhimpur Kheri News: रजिस्टर में 4300 पेड़ रोपे जाने का उल्लेख, मौके पर एक भी नहीं

Mon, 28 Aug 2023 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
4300 trees are mentioned in the register, not a single one on the spot
फरधान। गांव चारागाह, खलिहान टेढ़वा तालाब, अमृत सरोवर समेत स्कूल की फील्ड में 4300 पौधों को रोपने के लिए खर्च दिखाया गया है, जबकि मौके पर एक भी पौधा नहीं मिला। सोशल ऑडिट की टीम के स्थलीय सत्यापन में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

ब्लॉक सदर की ग्राम पंचायत मूड़ा बुजुर्ग में सोशल ऑडिट टीम ने गांव के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। टीम ने गांव में पटवाए गए गलियारे, मनरेगा कार्यों, प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया और जॉब कार्डों की जानकारी ली। ब्लॉक सदर के ऑडिटर शशिधर मिश्र ने ग्राम पंचायत मूड़ा बुजुर्ग के संविलियन विद्यालय में चौपाल लगा कर मनरेगा मजदूरों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

ग्रामीण आशीष मिश्रा ने बताया रूबी देवी पत्नी पूरनलाल, तारा देवी पत्नी मंसाराम, रामादेवी पत्नी श्याम किशोर, श्याम किशोर पुत्र राधेश्याम, रूबी देवी पत्नी निर्मल कुमार, रिंकी देवी पत्नी अंकित कुमार के नाम जॉब कार्ड बने हैं, जबकि यह जॉब कार्डधारक काम करने कभी नहीं आए। फिर भी प्रधान इनकी हाजिरी लगाते हैं। खाते में पैसा भी जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों में गांव चारागाह, खलिहान टेढ़वा तालाब, अमृत सरोवर समेत स्कूल की फील्ड में 4300 पौधों को रोपने के लिए खर्च दिखाया गया। सोशल ऑडिटर और ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो कहीं भी एक पौधा नहीं मिला। इन सबकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया। संजय मिश्रा, आशीष मिश्रा समेत कई ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed