फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एक माह से बिजली का इंतजार कर रहे अमेठी गांव के लोग

एक माह से बिजली का इंतजार कर रहे अमेठी गांव के लोग

Wed, 15 May 2019 06:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
एक माह से बिजली का इंतजार कर रहे अमेठी गांव के लोग
सिकंद्राबाद। बेहजम विद्युत उपकेंद्र के गांव अमेठी में ग्रामीण करीब एक माह से अंधेरे में रहने को मजबूर है। कारण है कि एक माह पहले ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से गांव में लगे बिजली के पोल गिर गए थे, लेकिन विभागीय लोगों ने अभी तक उन पर विद्युत लाइन तक नहीं खिंचवाई। इसलिए बेचारे गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अमेठी गांव निवासी अब्दुल बारी खां ने बताया कि करीब एक माह पहले ट्रैक्टर ट्रॉली की ठोकर से बिजली पोल गिर गिए थे। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग के लोगों ने पोल तो आठ दस दिन बाद खड़े करवा दिए, लेकिन तार उन पर आज तक नहीं खिंचवाए। इस कारण गांव के लोग करीब एक माह से अंधेरे में रहने को विवश हैं। अब्दुल बारी खां का कहना है कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी जेई से तार खिंचवाने के लिए कहो तो वह आज कल कहकर टाल देते हैं। उधर शहाब प्रधान का कहना है कि इस मामले में कई बार जेई से कहा, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे दर्जनों ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


बोले जेई तार नहीं खिंचे तो क्या बिजली तो मिल रही है।
जेई रवि कुमार का कहना है कि पोल के पास एक पेंड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा है। इसलिए तार खिंचवाने में दिक्कत आ रही है। रही बात ग्रामीणों को बिजली मिलने की तो तार नहीं खिंचे तो क्या हुआ, बिजली तो सभी को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तार खिंचवाए जाने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई मामला है तो इसकी जानकारी कराई जाएगी। इस मामले में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- मनोज कुसमारिया एसडीओ बिद्युत
लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed