{"_id":"5caf75bcbdec2213e43a604b","slug":"41555002812-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस स्टाफ ने लगाया आर्थिक शोषण का आरोप, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस स्टाफ ने लगाया आर्थिक शोषण का आरोप, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के चालक और ईएमटी ने जिला प्रभारियों के खिलाफ गुरुवार को मोर्चा खोल दिया। पिछले कई महीनों से हो रही वेतन कटौती के मामले में एंबुलेंस स्टाफ ने प्रभारियों पर उपस्थिति कम भेजने का आरोप लगाया। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी और चालकों ने डीएम और सीएमओ को ज्ञापन देकर आर्थिक शोषण रोके जाने की मांग की है।
जिला प्रभारियों की मनमानी से वेतन में हो रही कटौती से नाराज एंबुलेंस स्टाफ ने गुरुवार को अस्पताल परिसर में 108 एवं 102 एंबुलेंस को खड़ा कर प्रदर्शन किया। स्टाफ का कहना है कि पिछले कई माह से आधी सैलरी दी जा रही है। इस संबंध में जब एंबुलेंस प्रभारी संजय पांडे, रूपेश तिवारी, रमाशंकर शुक्ला एवं प्रोग्राम मैनेजर अविनाश पांडे को अवगत कराया, तो उन लोगों ने कंपनी की ओर से कटौती करना बताया। जबकि कंपनी के अधिकारी सैलरी कटने का कारण प्रोग्राम मैनेजर अविनाश पांडे को बताते हैं। चालक एवं ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) का कहना है कि कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जब उपस्थिति कम आ रही है सैलरी तो कटेगी ही। एंबुलेंस स्टाफ ने प्रोग्राम मैनेजर पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए सीएमओ और डीएम को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की है। इस दौरान अशरफ अली, पवन कुमार, लालचंद्र, रामचंद्र, अभय सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
जिले में करीब तीन सौ का स्टाफ है, जिसमें से अधिकतर लोगों की पूरी सैलरी आ रह है। मानदेय उन्हीं का कटा है जो गैर हाजिर रहते हैं। एंबुलेंस स्टाफ के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
- अविनाश पांडे
प्रोग्राम मैनेजर