{"_id":"5bdae982bdec22699a739ba4","slug":"41541073282-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में होंगी मंडी की गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में होंगी मंडी की गतिविधियां
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी की निगरानी में होंगी मंडी की गतिविधियां
आढ़तियों और दलालों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया कदम
इंटरनेट से कनेक्ट कैमरों से लखनऊ में बैठे अफसर रखेंगे नजर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मंडियों में आढ़तियों और दलालों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे मंडियों में किसानों के उपज की होने वाली नीलामी एवं खरीद-फरोख्त पर लखनऊ में बैठे अधिकारियों की नजर रहेगी। वहीं नीलामी के दौरान आढ़तियों की धांधली पर नकेल कसेगी। साथ ही किसानों को फसल का उचित दाम दिलाने में पारदर्शिता लाई जा सकेगी।
राजापुर मंडी समेत जनपद की सभी छह मंडियों में नीलामी चबूतरे समेत प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे, जिन्हें इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। इस इंटरनेट कनेक्शन के जरिए लखनऊ में बैठे अधिकारी मंडी की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इससे मंडी में होने वाली नीलामी प्रक्रिया में धांधली को रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही किसानों को पारदर्शी व्यवस्था मुहैया हो सकेगी। मंडी सचिव संतोष कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक मंडी में आठ-आठ सीसीटीवी लगाए जाएंगे। तीन सीसीटीवी चबूतरों पर, प्रवेश और निकास गेट पर दो-दो व सीसीटीवी कार्यालय में एक सीसीटीवी लगाया जाएगा। इसके लिए प्रति मंडी एक-एक लाख रुपये बजट मिला है। सीसीटीवी लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया की गई है। जल्द ही सीसीटीवी लग जाएंगे।