फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में जलकर महिला की मौत

संदिग्ध हालात में जलकर महिला की मौत

Wed, 03 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में जलकर महिला की मौत
संदिग्ध हालात में जलकर महिला की मौत
विज्ञापन

क्रासर.....
गन्ने का रुपया मांगने पर जलाकर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी में गन्ने का रुपया मांगने गई महिला संदिग्ध हालात में जल गई, उसे मोहल्ले के लोगों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता शिवनंदन निवासी कुसमौरी थाना गोला ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चार नामजद लोगों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी अशोक कुमार तिवारी की पत्नी 40 वर्षीय निर्मेश तिवारी मंगलवार को मोहल्ले में रहने वाले त्रिलोकीनाथ तिवारी के घर गन्ने का रुपया मांगने गई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि त्रिलोकीनाथ और उनकी पत्नी रीता, दामोदर और उसकी पत्नी सोना और मन्नू ने निर्मेश पर मिट्टी का तेल डालकर माचिस से आग लगा दी। फिर जलती हालत में धक्का देकर घर से बाहर कर दिया। दरवाजा बंद करके आरोपी त्रिलोकीनाथ परिवार सहित छत से निर्मेश को जलता तड़पता देखता रहा। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह निर्मेश को आग से बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद उसे लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बाक्स=
यह है विवाद का कारण
मृतका के पिता शिवनंदन ने बताया है कि उसके समधी श्याम किशोर तिवारी के चार बेटे हैं, जो अलग-अलग रहते हैं। खेती की जमीन श्याम किशोर के नाम ही है, जिससे उन्हीं के नाम से पर्ची आती हैं, लेकिन इसका खाता संचालन त्रिलोकीनाथ तिवारी करते हैं। उसके दामाद अशोक कुमार ने एक लाख रुपये का गन्ना श्याम किशोर की पर्ची के नाम पर बेचा था, जिसका पैसा उसका दामाद और पुत्री कई महीने से मांग रहे थे। मंगलवार को भी निर्मेश गन्ने का पैसा मांगने गई थी, जिससे गुस्सा होकर आरोपियों ने उसे जलाकर मार डालने का दुस्साहस कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स=वर्जन.........
मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। मृतका का पोस्टमार्टम बुधवार को लखनऊ में हुआ है, जिसकी रिपोर्ट मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
अशोक कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed