फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गन्ना आपूर्ति के लिए फ्री नहीं होंगी चीनी मिलें

गन्ना आपूर्ति के लिए फ्री नहीं होंगी चीनी मिलें

Thu, 05 Apr 2018 08:20 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
गन्ना आपूर्ति के लिए फ्री नहीं होंगी चीनी मिलें
लीड
विज्ञापन

फोटो-03एलकेएच 206

बिना गन्ना पेरे बंद नहीं
होंगी चीनी मिलें
डीसीओ को शिकायतें सुनाने उमड़ी किसानों की भीड़
- 400 किसानों ने दिए प्रार्थनापत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ।
जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव कक्ष में किसानों की समस्याएं सुनीं। 400 किसानों ने पर्चियां न मिलने और भुगतान की समस्याएं उठाईं। डीसीओ ने कहा कि इस बार गन्ना आपूर्ति के लिए जिले की चीनी मिलें फ्री नहीं होंगी। गन्ना सर्वे करवाकर क्षेत्रीय किसानों को गन्ना पर्चियां जारी कर गन्ना मिलों में आपूर्ति कराया जाएगा।
किसानों ने गन्ना आपूर्ति के लिए खेतों में खड़े गन्ने का पुन: सर्वे कराए जाने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना खरीद शासनादेश के विरुद्घ चीनी मिल में ट्रैक्टर ट्रालियों पर अंधाधुंध ओवरवेट गन्ना तुला जा रहा है, किंतु बैलगाड़ियों में तौल कांटे फिक्स कर दिए गए हैं, ऐसा सिर्फ इसलिए हो रहा है कि ट्रैक्टर ट्रालियों में गन्ना माफिया भी गन्ना लाते हैं। सचिव भूपेश कुमार राय ने कहा कि बहुत से किसान ट्रैक्टर ट्रालियों की पर्चियां एकत्र करते रहते हैं, फिर उन्हें एक-एक कर पुन: जारी करवाकर ओवरवेट गन्ना बेच रहे हैं। डीसीओ ने आठ मार्च को गन्ना समिति में शुरू होने वाले धरने के बाबत भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक का ज्ञापन एसडीएम से न मिलने की बात कहीं। सचिव को गन्ना समिति के डायरेक्टरों के सट्टों पर जारी पर्चियां और उनके भुगतान की आख्या उपलब्ध कराने का निर्देेश दिया।
विज्ञापन


किसान यूनियन ने दिया ज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, परसादीलाल ने डीसीओ को सात सूत्री ज्ञापन दिया, जिसमें गन्ना भुगतान 14 दिन में करने, घोषित समय पर भुगतान न होने पर 15 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान करने आदि समस्याएं रखीं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि गन्ना माफिया के बिना जमीन के सट्टे बनाए गए हैं, जिनकी जांच नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोजपा आज से देगी धरना
लोक जनसंघर्ष पार्टी ने डीसीओ को ज्ञापन देकर शुक्रवार से इंदिरा पार्क में पूर्व निर्धारित धरना देने के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन पर रामनिवास शुक्ल, कृष्ण कुमार यादव, दुजईलाल गौतम, अजय कुमार वर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed