{"_id":"5a6224fb4f1c1b81268b545f","slug":"41516381435-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधना पांडे के फेडरेशन उपाध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधना पांडे के फेडरेशन उपाध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा में खुशी
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामू पांडेय की पत्नी साधना पांडे को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की उपाध्यक्ष चुने जाने पर जिले के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विधायक पटेल रामकुमार वर्मा, अरविंद गिरि, रोमी साहनी, बाला प्रसाद अवस्थी, लोकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन निरूपमा बाजपेई, संदीप मेहरोत्रा, डॉ. इरा श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।
भाजपा संगठन ने दिए संदेश
13 जनवरी की रात सहकारिता चुनाव को लेकर विकास भवन में स्थित एआर कोऑपरेटिव कक्ष में पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामू पांडे के साथ हुई मारपीट के बाद उनकी पत्नी के महत्वपूर्ण पर चुने जाने से प्रदेश नेतृत्व ने कई संदेश दिए हैं। मालूम हो कि मामले में सदर विधायक योगेश वर्मा पर मारपीट करने और अभद्रता के आरोप लगे थे। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद के बाद जिले की राजनीति गरम होने के साथ भाजपा संगठन के भीतर वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई थी। शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष की पत्नी के महत्वपूर्ण पद पर चुने जाने के बाद माना जाने लगा है कि पार्टी नेतृत्व अब जिले के कार्यकर्ताओं को लेकर बेहद संजीदा हो चुका है।