फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मितौली तहसील में खुलेगा रजिस्ट्री दफ्तर

मितौली तहसील में खुलेगा रजिस्ट्री दफ्तर

Wed, 15 Nov 2017 10:40 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
मितौली तहसील में खुलेगा रजिस्ट्री दफ्तर
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

नवसृजित मितौली तहसील में रजिस्ट्री दफ्तर खुलने का रास्ता साफ हो गया है। अपर महानिरीक्षक निबंधक सीताराम यादव ने मितौली तहसील में शीघ्र रजिस्ट्री दफ्तर खोलने के आदेश दिए हैं। इस दफ्तर में कामकाज करने के लिए उप निबंधक समेत अन्य स्टाफ के पद भी स्वीकृत हो गए हैं। इससे लोगों को बैनामा-रजिस्ट्री, वसीयतनामा आदि के लिए दूसरी तहसीलों में दौड़ लगाने से निजात मिल सकेगी।
बता दें कि जनपद में सातवीं तहसील के तौर पर करीब तीन साल पहले मितौली तहसील अस्तित्व में आई थी, लेकिन अभी तक रजिस्ट्री दफ्तर नहीं खुल सका था। तहसील को ब्लाक परिसर और बीआरसी कार्यालय में संचालित किया जा रहा है, जबकि स्थाई तहसील भवन निर्माणाधीन है। रजिस्ट्री दफ्तर न होने से लोगों को बैनामा, वसीयत, गोदनामा आदि के रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरी तहसीलों तक दौड़ लगानी पड़ रही है। अधिवक्ता संघ ने रजिस्ट्री दफ्तर शीघ्र खोलने की मांग करते हुए कई बार आला अधिकारियों को ज्ञापन भी दिए थे। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए शासन ने रजिस्ट्री दफ्तर खोलने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सहायक महानिरीक्षक निबंधक पीके द्विवेदी ने रजिस्ट्री दफ्तर खोलने के लिए आवश्यक जगह को लेकर एडीएम उमेश नारायन पांडेय से मार्गदर्शन मांगा है, क्योंकि अस्थाई भवन में संचालित तहसील के पास अभी रजिस्ट्री कार्यालय खोलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इस पर सहायक महानिरीक्षक निबंधक ने स्थाई भवन के हस्तांतरण तक किराए के भवन में रजिस्ट्री दफ्तर खोलने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मितौली में रजिस्ट्री दफ्तर खोलने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके लिए कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। ब्लाक परिसर में जगह न मिलने की दशा में किराए के भवन में रजिस्ट्री दफ्तर को संचालित किया जा सकता है।
- उमेश नारायन पांडेय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed