फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   झमाझम बारिश से टूटा गर्मी का गुरूर

झमाझम बारिश से टूटा गर्मी का गुरूर

Fri, 16 Jun 2017 06:51 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से टूटा गर्मी का गुरूर

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कई दिनों से हो रही कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में सूखे पड़े तालाब भर गए। सूख रही फसलों में फिर हरियाली लहलहा उठी। खेतों में पर्याप्त पानी भर जाने से किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। जून माह में दूसरी बार अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। फसलों के लिए बारिश संजीवनी साबित हुई है।
शुक्रवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो आसमान में गहरे काले बादल छाए हुए थे। बादलों के बीच छिपा सूरज अपनी तपिश नहीं दिखा पाया। जिले के उत्तरी क्षेत्र के पलिया, निघासन, सिंगाही, बेलरायां तिकुनिया, धौरहरा, ईसानगर, रमियाबेहड़ में सुबह करीब साढ़े आठ बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तक हुई मूसलाधार बारिश में धरती तर हो गई। तालाब और खेतों में पानी भर गया। फूलबेहड़, लखीमपुर, बेहजम, गोला, बांकेगंज, मैलानी, नीमगांव, सिकंद्राबाद, गोला, मोहम्मदी में भी मूसलाधार बारिश हुई। जिले भर में रिमझिम बारिश दोपहर 12 बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

तेज बारिश से शहर के कलक्ट्रेट, जिला पंचायत, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, विलोबी मैदान, सदर स्कूल, निर्वाचन कार्यालय समेत कई सरकारी दफ्तरों और मोहल्लों में जलभराव हो गया जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली। वहीं नगर और क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। बरसात से हुए जल भराव से राहगीरों को परेशानी हुई।
पलियाकलां। मानसून की पहली बरसात से पूरे शहर में जलभराव हो गया। कई सरकारी परिसरों में भी पानी भर जाने से वहां आने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निचले मोहल्लों की नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। उधर शारदा नदी का जलस्तर भी बढने लगा। हालांकि शारदा नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे बनी हुई है। शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 153.620 से नीचे 153.040 पर स्थिर है।
मैैलानी। शुक्रवार सुबह छह बजे यहां आसमान में घनेे काले बादल छा गए। सुबह के वक्त भी रात जैसा एहसास हो रहा था। फिर तेज हवाओं के साथ आठ बजे झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हुुआ जोकि साढ़े दस बजे तक चलता रहा। बारिश से गर्मी से राहत मिली हैै वहीं किसानों ने धान की रोपाई और खेतों में जुताई शुरू कर दी। बारिश से गन्ने की फसल को लाभ हुआ है।
बिजुआ। कई दिनों से लगातार आसमान से बरस रही आग शुक्रवार को ठंडी रही। करीब पांच घंटे तक हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। किसानों को खासा फायदा हुआ। बारिश से पारे में गिरावट दर्ज की गई। मौसम खुशगवार हो गया। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं लगातार बारिश होने से किसानों के खेतों में जलभराव हो गया, जिससे किसानों को खासा फायदा हुआ।
खीरी टाउन। रविवार को हुई बारिश ने नगर पंचायत की सफाई की पोल खोल कर रख दी। पट्टी रोड पर नाले चोक होने से पानी सड़कों पर भर गया वहीं बाजार से डीहपुर रोड पर जल भराव की समस्या पैदा हो गई लोगों को घर से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुलरिया। सुबह छह बजे आई तेज आंधी के साथ बारिश से कई पेड़ उखड़कर लखीमपुर-पलिया राजमार्ग पर गिर जाने से लगभग आधा घंटा यातायात बाधित रहा। बरसात होने से खेतों में खड़ी गन्ने की फसल तथा अन्य जायद की फसलों को बहुत लाभ हुआ है।

इंसेट.......
तेज हवा बारिश से दीवार गिरी, दो बकरियां दबकर मरीं
ममरी। शुक्रवार सुबह तेज आंधी से आई बरसात में हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव गौरीगंज में महिला विटोला देवी की पक्की दीवार गिर जाने से छप्पर के नीचे बंधी दो बकरियां दबकर मर गईं। क्षेत्र के कई गांवों में तेज आंधी से पेड़ गिरे छप्पर से बने घरों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed