फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   359 boxes of English liquor recovered, four arrested

Lakhimpur Kheri News: 359 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
359 boxes of English liquor recovered, four arrested
फरधान क्षेत्र में पकड़ी गयी अंग्रेजी शराब
फरधान। लखनऊ एसटीएफ, आबकारी और फरधान थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 35 लाख कीमत की 359 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। शराब तस्करी में प्रयोग किए ट्रक और एक कार को सीज किया गया है। पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सैनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ, आबकारी और थाना पुलिस ने लखीमपुर-गोला मार्ग पर धौरहरा खुर्द के पास एक ट्रक पकड़ा। एसटीएफ टीम लखनऊ से ट्रक का पीछा करते हुए आई थी। ट्रक में ऊपर एक परत कोयले का बुरादा लगा हुआ था। उसके अंदर शराब की पेटियां रखी गई थीं।
विज्ञापन

ट्रक के साथ ही एक कार भी पकड़ी गई। कार से भी शराब की पेटियां बरामद हुई हैं। पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ की है। तलाशी में ट्रक व कार से 359 पेटी शराब बरामद हुई। ट्रक चालक और तीन कार सवारों को दबोचा गया है। इनमें मुकेश निवासी ग्राम नहरी थाना कुंडली जिला सोनीपत, विपुल कुमार निवासी मेन झंडा चौक थाना नरेला दिल्ली, सरबजीत सिंह निवासी खसरा थाना स्वरूप नगर दिल्ली और ट्रक चालक कुलदीप सिंह ग्राम नहरी थाना कुंडली सोनीपत शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि चंडीगढ़ से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। किसी को कोई शक न हो, इसके लिए शराब की पेटियाें के चारों तरफ कोयले के बुरादे की बोरियां लगा रखी थीं। एसओ ने बताया चारों आरोपियों पर शराब का अवैध कारोबार करने और चोरी से परिवहन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


पेटियों में ब्लू स्टार ब्रांड की शराब
शनिवार की सुबह एसटीएफ व पुलिस ने शराब की जो पेटियां बरामद की हैं। उसमें पौव्वा और बोतलें हैं। शराब ब्लू स्टार ब्रांड की है। किसी बोतल पर बिक्री मूल्य नहीं पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed