{"_id":"6aecc3088e15a4691d05462e","slug":"35-women-will-become-self-reliant-by-making-soft-toys-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-189189-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सॉफ्ट टॉयज बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी 35 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सॉफ्ट टॉयज बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी 35 महिलाएं
Thu, 05 Nov 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रमाण-पत्र के साथ महिला प्रतिभागी। स्रोत: विभाग
लखीमपुर खीरी। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए इंडसेटी में 14 दिवसीय सॉफ्ट टॉयज मेकिंग एंड सेलिंग प्रशिक्षण कराया गया। 22 अक्तूबर को शुरू हुआ प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को पूरा हुआ। इसमें नकहा ब्लॉक के महोला गांव की 35 महिलाओं ने सॉफ्ट टॉयज बनाना, उनकी बिक्री और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।
डिप्टी रेंजर आशीष मिश्र ने इंडसेटी निदेशक पूजा शुक्ला की मौजूदगी में प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने महिलाओं को सीखे हुनर से अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत उद्यम स्थापित करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त और बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर संयोजक रामचंद्र, प्रशिक्षक इशिका सक्सेना, मोहम्मद ओवेश, रामू, नैमिष कुमार और शिव सागर लाल आदि मौजूद रहे।