फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   33.65 lakh cheated from ex-serviceman in the name of opening petrol pump

Lakhimpur Kheri News: पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पूर्व सैनिक से 33.65 लाख ठगे

Tue, 06 Jun 2023 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
33.65 lakh cheated from ex-serviceman in the name of opening petrol pump
गोला गोकर्णनाथ। नगर के निकटवर्ती गांव हफीजपुर निवासी भूतपूर्व सैनिक से जालसाज ने पेट्रोल पंप खोलने की वेबसाइट बनाकर 33.65 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक मनोज कुमार वर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने पेट्रोल पंप खोलने के लिए एक वेबसाइट पर आवेदन किया था। क्यूआर कोड के जरिये उसने 10 फरवरी को 25000 फीस ऑनलाइन जमा कर दी। 9 मार्च को भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन मुंबई के नाम से पेट्रोल पंप एलॉटमेंट लेटर जारी किया गया।
27 मार्च को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली की एनओसी बना कर दी गई। इसके बाद मोबाइल पर आशीष नाम के व्यक्ति का लैंडलाइन नंबर से फोन आया और विभिन्न मदों में क्यूआर कोड के माध्यम से 26 मई तक 33,65,100 रुपये जमा करा लिए गए। 27 मई को जब वेबसाइट खोली तो अकाउंट सस्पेंड दिखाने लगा।
विज्ञापन

जब पूर्व सैनिक ने आशीष नामक व्यक्ति के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया तब उसने वेबसाइट पर जाकर हिस्ट्री डिलीट कर दोबारा वेबसाइट लॉगिन करने को कहा। इसके बाद से उनकी कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। पूर्व सैनिक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आशीष नाम के व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed