फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सुरक्षा जीवन का अर्थ के साथ यातायात माह का हुआ शुभारंभ

सुरक्षा जीवन का अर्थ के साथ यातायात माह का हुआ शुभारंभ

Thu, 01 Nov 2018 05:20 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा जीवन का अर्थ के साथ यातायात माह का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
सुरक्षा जीवन का अर्थ के साथ यातायात माह शुरू
एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
रैली ने शहर में घूमकर लोगों को किया जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। यातायात माह का शुभारंभ सुरक्षा जीवन का अर्थ सुरक्षा बिन सब व्यर्थ के साथ हुआ। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एएसपी घनश्याम चौरसिया ने यातायात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूल के बच्चों ने विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शहर में भ्रमण किया और लोगों को खासतौर पर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।
पुलिस लाइन स्थित मैदान में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के बच्चे जमा हुए। सभी बच्चे विभिन्न स्लोगन लिखी पट्टिकाएं पकड़े हुए थे। सुबह करीब 10 बजे एएसपी घनश्याम चौरसिया ने हरी झंडी दिखाते हुए रैली को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि हर साल यातायात माह मनाया जाता है। जीवन हैं तो सब कुछ है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन न करने हादसे होते हैं। हेलमेट न होने के कारण इन हादसों में लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए और हेलमेट व सीट वेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं ताकि दुर्घटनाओं में जनहानि रोकी जा सके। रैली शहर के प्रमुख मार्गों पर होते हुए पुलिस लाइन ग्राउंड पर समाप्त हुई। बच्चे जागरूकता पंफलेट भी बांट रहे थे। इस दौरान सीओ सिटी आरके वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन पीके सिंह, शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय, टीएसआई सूर्यमणि यादव, प्रतिसार निरीक्षक फूलचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों पर कसेगा शिकंजा
वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों पर पुलिस एक बार फिर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इस बार पुलिस बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाते पकड़े जाने पर चालकों के लाइसेंस निरस्त कराने और वाहन को सीज करने की कार्रवाई करेगी। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पिछले वर्ष बड़े पैमाने पर हेलमेट को लेकर जिले में अभियान चलाया गया था, जिस पर करीब 75 प्रतिशत लोग हेलमेट का प्रयोग करने लगे थे, लेकिन इधर कुछ महीनों से बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बड़े पैमाने पर लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने, हेलमेट न लगाने और सीट बेल्ट न बांधने वालों के खिलाफ इस बार पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ ही वाहनों को सीज करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed