फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बांकेगंज और फरधान के रेलवे पुल बनकर तैयार

बांकेगंज और फरधान के रेलवे पुल बनकर तैयार

Thu, 21 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज और फरधान के रेलवे पुल बनकर तैयार
पुल - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर/ बांकेगंज।
विज्ञापन

ऐशबाग-पीलीभीत के बीच अमान परिवर्तन के तहत मैलानी-सीतापुुर के बीच बनने वाले चार पुलों में से दो पुल बनकर तैयार हो गए हैं, जबकि ओयल और सीतापुर के पुल का निर्माण कार्य अब शुरू हो सका है। वहीं फरधान में अवशेष रेल लाइन भी गुरुवार को बिछा दी गई।
अमान परिवर्तन के तहत सीतापुर और मैलानी के बीच चार बड़े पुलों का निर्माण होना था। यह पुल बांकेगंज, फरधान, ओयल और सीतापुर में बनने हैं। इसमें बांकेगंज और फरधान में पहले से तैयार किए गए ओपेन वेव गर्डर पुलों के ढांचे नहर में खड़े पिलरों पर फिट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

आरबीएनल के अधिकारियों ने बताया कि पुलों के चारों ओर 15 फिट ऊंचाई की सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। इसमें बांकेगंज में 32, फरधान 45, ओयल 61 और सीतापुर 12 मीटर लंबाई के पुल बन रहे हैं। बृहस्पतिवार को बांकेगंज के निकट सीतापुर ब्रांच नहर पर कार्यदायी संस्था के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर एसके वर्मा की निगरानी में पुल का ढांचा नहर के पिलरों पर रखवाया गया। उन्होंने बताया कि बांकेगंज, फरधान की नहरों पर ओपेन वेव गर्डर पुल रख दिए गए हैं, जबकि ओयल में ओपेन वेव गर्डर और सीतापुर के निकट कंकरीट स्लैप (पीएससी) मेजर ब्रिज जल्द ही तैयार होंगे। इसके अलावा सीतापुर-मैलानी के मध्य 100 छोटी और बड़ी पुलियों में 90 पूरी हो चुकी हैं, जबकि बाकी बची 10 पुलियों पर काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed