{"_id":"5a084c7c4f1c1b72548bc87a","slug":"31510493308-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में गहरी खाई में गिरी बस, तीन यात्रियों की मौत, कई घायल.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में गहरी खाई में गिरी बस, तीन यात्रियों की मौत, कई घायल.
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/धनगढ़ी-नेपाल।
पहाड़ी क्षेत्र बैतड़ी जिले से रविवार तड़के भीमदत्त नगर आ रही एक निजी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 36 से अधिक यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा। जहां से हालत गंभीर होने पर दो महिलाओं को भारत रेफर किया गया है।
कैलाली पुलिस के अनुसार बैतड़ी जिला से भीमदत्त नगर आ रही बस संख्या (7 ख.2723) का चालक कैलाली जिले के चूरे गाविसा के धपेनी ग्राम के पास अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस गहरी खाई में जा गिरी। चीख पुकार और जोरदार धमाका होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अतरिया के पदमा अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 64 वर्षीय भुंटी देवी निवासी शिवना ग्राम, 24 वर्षीय कविता तिवारी निवासी पंचेस्वरग्राम और 18 वर्षीय रेवती भट्ट निवासी पाटन ग्राम जिला बैतडी की मौत हो गई, जबकि बैतड़ी जिला के सुरेश ओझा, वीना खाजी, प्रताप भट्ट, सूरज सिंह, गणेश भट्ट, मनीषा, मधु धनाड़ी, दीपक भट्ट, अमित, सुनीता बोड सहित 36 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में वनखैत ग्राम- कंचनपुर जिले के रामदास तथा संतोष दास की हालत गंभीर होने पर उन्हें भारत के किसी महानगर के
अस्पताल में रेफर किया गया है।