फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   30 booked for blocking road by keeping dead body

Lakhimpur Kheri News: शव रखकर सड़क जाम करने में 30 पर मुकदमा

Fri, 24 Nov 2023 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
30 booked for blocking road by keeping dead body
सिकंदराबाद। बेहजम निवासी युवक रोहित सोनी की हत्या के मामले में शव रखकर प्रदर्शन करने पर थाना पुलिस ने आठ नामजद समेत 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। 18 नवंबर को बेहजम निवासी रोहित सोनी 25 पुत्र गोवर्धन घर से जेवर खरीदने की बात कहते हुए लखीमपुर आया था। इसके बाद दूसरे दिन रोहित का शव एलआरपी चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे पाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करते हुए बेहजम-ओयल मार्ग पर जाम लगाया था। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने आठ आरोपियों बीरू रस्तोगी, अन्नू रस्तोगी, प्रमोद कुमार, विनोद कश्यप, संजीव शर्मा, अंकित, विनोद व सुधीर रस्तोगी सहित 30 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस के साथ धक्का मुक्की, सड़क जाम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मामले की जांच चौकी प्रभारी सिकंदराबाद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed