फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   26 services online , there are 90

26 सेवाएं ऑनलाइन, 90 के लिए हो रहे प्रयास

Tue, 07 Jul 2015 08:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Jul 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया ई-उत्तर प्रदेश जागरूकता अभियान के तहत कलक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नितीश कुमार ने किया। कार्यशाला में परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने शासन के डिजिटल कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ विभागों की 26 सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं और 90 सेवाओं के लिए तेजी से प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उनके मुताबिक डिजिटल साक्षरता के अंतर्गत वितरण योजना में प्रदेश के 15 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण कर लाभान्वित किया गया है। जिला खीरी में करीब 13 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है। युवा जनशक्ति के कौशल विकास के लिए कौशल विकास मिशन के अंतर्गत युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह भी बताया कि यूपी ऑनलाइन/ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आम जनमानस को आठ विभागों की 26 शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसमें प्रदेश के करीब चार करोड़ 40 लाख नागरिकों को विभिन्न सरकारी प्रमाण-पत्र प्रदान किये जा चुके हैं। जिला खीरी में यह आंकड़ा पांच लाख को पार कर गई है। बताया गया कि जिला खीरी प्रदेश में पहला ऐसा जिला है, जहां पर 26 सेवाएं ऑनलाइन ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। अभी 90 शासकीय सेवाएं और जुड़ेंगी। इन सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस, बिल भुगतान, बस टिकट आदि शामिल हैं। कार्यशाला में वीडियो फुटेज के जरिए ई गवर्नेंस के क्षेत्र में शासन के प्रयासों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में प्रार्थना-पत्रों को निस्तारित कर योजना का लाभ जनता को दिए जाने की अपील की। साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे विभागों का चक्कर न लगाकर निकटतम लोकवाणी केंद्र/ जन सुविधा केंद्र से आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, विकास विभाग से संबंधित अधिकारी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed