फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   2522 water birds found in ponds of Nepal

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के तालाबों में पाए गए 2522 जलपक्षी

Tue, 25 Feb 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
2522 water birds found in ponds of Nepal
धनगढ़ी के एक ताल में विचरण करते जलपक्षी। फाइल फोटो
धनगढ़ी। नेपाल के कैलाली जिले में जलपक्षियों की हुई गणना में घोड़ाघोड़ी ताल समेत अन्य ताल व तालाबों में 59 प्रजाति के 2522 जलपक्षी पाए गए हैं। उक्त जलपक्षियों की गणना का कार्य वन्यजंतु, जलपक्षी संरक्षण विभाग की अगुवाई में संपन्न हुआ है। जिसकी गणना का परिणाम के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


कैलाली के वन्यजंतु नेपाल व जलपक्षी संरक्षण संघ समेत संस्थाओं ने जलपक्षी गणना का कार्य जनवरी माह में शुरू किया था। नेपाल पक्षी संरक्षण संघ के पक्षी विशेषज्ञ हीरूलाल डंगोरा ने बताया कि पक्षी गणना में विश्व सूची में दर्ज नेपाल का पहला घोड़ाघोड़ी ताल समेत अन्य तालाबों व तालों के अलावा नदी, पोखरों में पक्षी की गणना कराई गई।
विज्ञापन

जलपक्षी की गणना में वाइना कुलर टेलीस्कोप, जीपीएस समेत कैमरों का प्रयोग किया गया। गणना में नाव, हाथी दल का भी सहयोग लिया गया। जिले में गणना में घोड़ाघोड़ी ताल में 35 प्रजाति के 1497 जलपक्षी दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा धनगढ़ी उप महानगर पालिका के तहत जोखर ताल में 17 प्रजाति के 458 जलपक्षी दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंता वन क्षेत्र में जलपक्षियों के वास स्थान के विनाश और मानव दखलंदाजी के चलते यहां संख्या घटी है। जिले में करीब 55 से 60 प्रजाति के साइबेरियन व उत्तरी ध्रुव क्षेत्र से पक्षी आते हैं। जो जेठ तक वापस लौट जाते हैं। नेपाल में कुल 877 प्रजाति के पक्षी पाए जाते हैं।

धनगढ़ी के एक ताल में विचरण करते जलपक्षी। फाइल फोटो

धनगढ़ी के एक ताल में विचरण करते जलपक्षी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed