{"_id":"5350789f3770ced5d486daed9e688271","slug":"2290-routes-develop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2290 मार्गों पर बिछेगा खड़ंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2290 मार्गों पर बिछेगा खड़ंजा
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
जनपद की 995 ग्राम पंचायतों में 2290 मार्गों पर एक साथ खड़ंजा बिछाने के अभियान का शुभारंभ सोमवार को सुबह 10 बजे विकास भवन परिसर में होगा, जिसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा करेंगे। सीडीओ नितीश कुमार की इस पहल से डेढ़ लाख अकुशल और 26 हजार अर्धकुशल श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान से करीब 200 किमी खड़ंजा मार्ग तैयार होगा, जिससे जॉब कार्ड धारक परिवार को अधिकतम 14 दिन का रोजगार मिल सकता है।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में 200 मीटर खड़ंजा बिछाने का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर आने वाले व्यय का भुगतान राज्य वित्त आयोग और मनरेगा निधियों से किया जाएगा। करीब एक माह पहले से इस प्लान को कामयाब करने की दिशा में ठोस पहल हुई थी, जिसे सफल करने के लिए ग्राम पंचायतों में तैयारियां पूरी कराई जा चुकी हैं। 15 ब्लाकों में जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित करते हुए मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है, जो समय-समय पर जायजा लेंगे। वहीं न्याय पंचायतवार भी 157 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बताते चलें कि पहले एक दिन में ही अभियान को पूरा कराने का प्लान था, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में श्रमिकों की व्यवस्था न हो पाने के कारण एक सप्ताह की अवधि निर्धारित की गई है। लिहाजा 19 जनवरी से शुरू होकर 25 जनवरी तक खड़ंजा बिछाने का कार्य चलेगा।
सीडीओ नितीश कुमार ने बताया कि 995 ग्राम पंचायतों के चिन्हित 2290 मार्गों पर खड़ंजा बिछाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैै। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा और गांव की गलियां पक्की होंगी। साथ ही मनरेगा से गांवों में पक्के कार्यों की शुरुआत होगी।