{"_id":"5c1d338bbdec2256dd105a36","slug":"21545417611-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना एसएसबी का 55वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना एसएसबी का 55वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जवानों के बीच हुईं प्रतियोगिताएं
लखीमपुर खीरी। एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय, तृतीय एवं 70 वीं वाहिनी के अधिकारियों ने एसएसबी का 55 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को गढ़ी रोड स्थित सेक्टर मुख्यालय में मनाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जवानों के मध्य प्रतियोगिताएं भी हुई।
समारोह के मुख्य अतिथि तृतीय वाहिनी के उपमहानिरीक्षक अनुज थपलियाल, 70 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट विजय कुमार ने स्थापना दिवस पर अधिकारियों, जवानों एवं संदीक्षा सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जवानों को एसएसबी की तरक्की में अपना योगदान और सहयोग देने की प्रेरणा दी। कमांडेंट एसके शर्मा एवं विजय सिंह ने एसएसबी के 55 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। इस मौके पर बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम पेश किए। संदीक्षा सदस्यों के बीच म्यूजिकल चेयर एवं जवानों के मध्य रस्साकशी की प्रतियोगिता हुई। विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुलजीत सिंह, एम ब्रोजन सिंह, अवनीश यादव, अनंद कुमार, डॉ. चंदन तालुकदार, ओपी साहू एवं जवान और संदीक्षा सदस्य मौजूद रही।