फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नही: रेखा वर्मा

लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नही: रेखा वर्मा

Tue, 02 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नही: रेखा वर्मा
02 एलकेएच 08
विज्ञापन

लड़कियां खुद को किसी से कम न आंके : रेखा वर्मा
क्रासर....
गुरुनानक इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति के प्रमाणपत्र वितरित
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। महात्मागांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुनानक इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 260 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि छात्रवृत्ति आगे बढ़ने का एक साधन है साध्य नही। इस छात्रवृत्ति का प्रयोग अपनी शिक्षा को पूरी करके स्वयं एक सफल व्यक्ति के रूप में स्थापित करने में करें। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि स्वयं को किसी से कमतर न आंके। समाज में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि छात्रवृत्ति समाज के कमजोर बच्चों के लिए संजीवनी के समान है। इसका प्रयोग करके वे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित स्थिति में पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि अभी कुल 7533 छात्र/ छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति भेजी जा चुकी है। जिसमें पूर्वदशम के 7324 तथा दशमोत्तर श्रेणी के 209 छात्र/ छात्राएं शामिल है। शेष पात्र वंचित छात्र/ छात्राओं को आगे छात्रवृत्ति धनराशि उनके खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सेवक सिंह अजमानी, विद्यालय के प्रधानाचार्य इसविन्दर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरके जायसवाल और जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश चंद्र त्रिपाठी समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed