{"_id":"59b001aa4f1c1bf67f8b4577","slug":"21504706986-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट के खर्च का ब्यौरा ही दबा बैठे दो सेक्रेटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट के खर्च का ब्यौरा ही दबा बैठे दो सेक्रेटरी
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट के खर्च का ब्यौरा ही दबा बैठे दो सेक्रेटरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पलिया ब्लाक के दो ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) इतने धाकड़ निकले कि सीडीओ की जांच से बचने के लिए रिकार्ड ही दबा लिया। कुछ समय बाद जब मामला पकड़ में आया तो सीडीओ अमित सिंह बंसल ने दोनों सचिव को शोकाज नोटिस जारी कर जवाब मांगा। खास यह है कि दोनों सचिव कुछ माह पहले ही दूसरे मामले में सस्पेंड किए जा चुके हैं।
बता दें कि जनपद की 15 ब्लाकों में सोलर लाइट में हुई अनियमितताओं की जांच सीडीओ अमित सिंह बंसल कर रहे हैं, जिसमें सभी ब्लाकों ने रिकार्ड उपलब्ध करा दिया था, लेकिन पलिया ब्लाक के दो सचिव प्रभुनाथ और कृष्ण कुमार ने ग्राम पंचायतों में लगवाई गई सोलर लाइट का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया था। इसकी जानकारी होने पर सीडीओ ने दोनों की रिपोर्ट बीडीओ से तलब की, जिसके बाद खुलासा हुआ कि दोनों ने गांवों में 181 सोलर लाइट लगवाकर करीब 38 लाख रुपये खर्च किए हैं। सचिव प्रभुनाथ ने 12 ग्राम पंचायतों में 149 सोलर लाइट लगवाईं, जिसके लिए 31 लाख 43 हजार रुपये खर्च किए, जबकि दूसरे सचिव कृष्ण कुमार ने चार ग्राम पंचायतों में 32 सोलर लाइट लगवाकर छह लाख 75 हजार 200 रुपये व्यय दर्शाया है।
सीडीओ ने दोनों सचिव को 22 जुलाई 2016 के आदेश का हवाला देते हुए प्रतिबंधित होने के बावजूद सोलर लाइट लगवाने पर जवाब मांगा है। साथ ही वसूली कराए जाने की चेतावनी दी है।