{"_id":"e3df3f773a600e27c312fb83539e83ce","slug":"21-individual-examinations-of-degree-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों की व्यक्तिगत परीक्षाएं 21 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों की व्यक्तिगत परीक्षाएं 21 से
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 16 May 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों की व्यक्तिगत परीक्षाएं 21 मई से तीन सत्रों में होंगी।
वाईडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरके सिंह ने कहा कि परीक्षाएं सुबह तीन सत्रों में सुबह 7.00 से 10.00 बजे तक, दिन में 11.00 बजे से 2.00 बजे तक और दिन में 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक होंगी। प्राचार्य ने बताया कि प्रात: के सत्र में बीकॉम तृतीय वर्ष, एमकॉम प्रथम वर्ष, एमए द्वितीय वर्ष और द्वितीय सत्र में बीए तृतीय वर्ष, बीकॉम प्रथम वर्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष, एमए प्रथम वर्ष एवं तृतीय सत्र में बीए प्रथम वर्ष और बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं होंगी। उन्होंने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, समाज शास्त्र, शिक्षाशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और इतिहास की परीक्षाएं दो घंटे अवधि की होंगी तथा सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे। बीकॉम प्रथम वर्ष के षष्ठम प्रश्नपत्र बिजनेस इन्वायरमेंट की भी परीक्षा दो घंटे की होगी। इसके भी सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे। बीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों की पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा 31 मई को सुबह 7.00 से 9.00 बजे तक तथा बीकॉम प्रथम द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा दिन में 11.00 बजे से 01.00 बजे तक होंगी। प्राचार्य ने परीक्षार्थियों को बताया है कि वे अपने साथ लेखन सामग्री, प्रवेशपत्र तथा शीतल पेयजल की बोतल अवश्य लाएं। परीक्षा के दौरान प्रवेश एवं निकास संस्थागत परीक्षाओं की भांति कॉलेज के पिछले गेट से होगा। उन्होंने कहा है कि वे लोग विश्वविद्यालय की वेबसाइट से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर लें और परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही तैयारी करें।