{"_id":"61fae2de3b8dc251f057868a","slug":"21-candidates-filed-nominations-on-the-sixth-day-lakhimpur-news-bly474261432","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे दिन 21 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन 21 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन
neta ji
प्रमुख दलों समेत निर्दलियों ने मैदान में ताल ठोंकी
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। भाजपा के सभी प्रत्याशी आठों विधानसभा से नामांकन पहले ही दाखिल कर चुके हैं। बुधवार को सपा, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न राज्यीय दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कस्ता विधानसभा से सपा सुनील कुमार लाला ने नामांकन दाखिल किया है। गोला विधानसभा से बसपा प्रत्याशी शिखा वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रामनिवास वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी मीना वर्मा ने नामांकन कराया है। लखीमपुर सदर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी मोहन वाजपेयी, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रविशंकर त्रिवेदी, कम्युनिस्ट पार्टी से जनार्दन प्रसाद, आम आदमी परिवर्तन पार्टी से खुशी किन्नर ने नामांकन कराया है।
धौरहरा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी आनंद मोहन त्रिवेदी, निर्दलीय प्रत्याशी रेखा देवी ने नामांकन कराया है। मोहम्मदी विधानसभा से सपा प्रत्याशी दाउद अहमद, कांग्रेस प्रत्याशी रीतू सिंह, आम आदमी पार्टी के रविकांत, निर्दलीय संगीता ने नामांकन दाखिल किया है। निघासन से आरए उस्मानी ने नामांकन दाखिल किया है। श्रीनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चांदनी, भारतीय सुभाष सेना के प्रत्याशी पवन कुमार ने नामांकन कराया है। पलिया विधानसभा से कम्युनिस्ट पार्टी से आरती राय, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ललित कुमार वर्मा ने नामांकन कराया है। इसके अलावा कस्ता से भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह, सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा, श्रीनगर से रामसरन, मोहम्मदी से अनुराग सारथी, धौरहरा से वरुण सिंह, पलिया से डॉ. जाकिर हुसैन ने दूसरा सेट दाखिल किया है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी सुनील पर बलवा, हत्या समेत आधा दर्जन दर्ज हैं मुकदमे
कस्ता विधानसभा से सपा प्रत्याशी सुनील कुमार लाला पर विभिन्न थानों में बलवा, हत्या समेत विभिन्न मामलों के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। सुनील के पास करीब 14 लाख की चल संपत्ति है, जबकि पत्नी के पास भी 4.14 लाख की चल संपत्ति है। इनके पास 1.5 लाख रुपये नकद हैं। फार्च्यूनर कार और एक बाइक है। सुनील के पास एक करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि इनकी पत्नी के पास भी 88 लाख की अचल संपत्ति है। सुनील की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है। सुनील व इनकी पत्नी पर करीब 14 लाख रुपये कर्ज भी है।
बसपा प्रत्याशी आनंद पर डराने-धमकाने समेत तीन मुकदमे दर्ज
धौरहरा से बसपा प्रत्याशी आनंद मोहन त्रिवेदी पर डराने-धमकाने समेत विभिन्न आरोपों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। आनंद के पास 64.57 लाख की चल संपत्ति है, जबकि पत्नी के पास 32.74 लाख की संपत्ति है। इसमें 40 हजार रुपये नकद हैं और पत्नी के पास 80 हजार नकद हैं। इनके पास टाटा सफारी व मोविलो कार है। आनंद के पास 4.37 करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि इनकी पत्नी के नाम भी 20 लाख की अचल संपत्ति है। शैक्षिक योग्यता एलएलबी है।
कांग्रेस प्रत्याशी चांदनी के पास 1.80 लाख नकद
श्रीनगर विधानसभा से कांग्रेेस प्रत्याशी चांदनी के शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 1.80 लाख रुपये नकद है, जबकि पति एजाज के पास 2.50 लाख रुपये नकद हैं, जबकि कुल चल संपत्ति 3.50 लाख है, जबकि पति के पास भी 6.50 लाख की चल संपत्ति है। चांदनी के पास अचल संपत्ति नहीं है, लेकिन पति के पास 12 लाख की अचल संपत्ति है। शैक्षिक योग्यता के नाम पर यह सिर्फ साक्षर हैं।
बसपा प्रत्याशी मोहन पर बलवा, एससी/एसटी एक्ट समेत चार मुकदमे
सदर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी मोहन वाजपेयी द्वारा दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक उन पर बलवा, एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। मोहन के पास पांच लाख रुपये नकद हैं और पत्नी के पास भी दो लाख रुपये नकद हैं, जबकि दो आश्रितों के पास भी 1.25 लाख रुपये नकद हैं। सोने की चेन पहनने के शौकीन मोहन के पास 50 लाख कीमत का करीब एक किलोग्राम सोना है, जबकि पत्नी के पास भी करीब 62 लाख कीमत के आभूषण हैं। दो आश्रितों के पास भी 15 लाख कीमत के आभूषण हैं। मोहन के पास 1.87 करोड़ की चल संपत्ति है और पत्नी के पास भी 1.06 करोड़ की चल संपत्ति है। इस चल संपत्ति में मोहन के पास 26 बस व कार हैं, जबकि पत्नी के पास भी आठ बस व मिनी बस हैं। मोहन के पास 2.91 करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि पत्नी के पास भी 1.72 करोड़ की अचल संपत्ति है। मोहन पर विभिन्न बैंकों का 77.54 लाख रुपये कर्ज है, जबकि पत्नी पर भी 65.16 लाख रुपये कर्ज है। मोहन की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है।
बसपा प्रत्याशी उस्मानी पर एक मुकदमा दर्ज
निघासन विधानसभा से बसपा प्रत्याशी आरए उस्मानी पर एक मुकदमा दर्ज है। उस्मानी के पास 1.35 लाख रुपये हैं, जबकि पत्नी के पास 90 हजार रुपये हैं। असलहों के शौकीन उस्मानी के पास राइफल, रिवाल्वर व बंदूक है। बैंक खातों में करीब पांच लाख रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी केे खातों में भी करीब 10 लाख रुपये जमा हैं। दोनों के नाम बीमा में 1.50 लाख का निवेश है। 13 लाख कीमत के आभूषण हैं। उस्मानी के पास 92.19 लाख कीमत की अचल संपत्ति है, जबकि पत्नी के पास भी 31.60 लाख की अचल संपत्ति है। बैंकों का करीब 19 लाख रुपये कर्ज भी है। इनकी शैक्षिक योग्यता पीएचडी है, जो भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से 2016 में हासिल हुई।
बसपा प्रत्याशी शिखा के पास 20 हजार की नकद
गोला विधानसभा से बसपा प्रत्याशी शिखा वर्मा के पास 20 हजार रुपये नकद हैं, जबकि इनके पति के पास 50 हजार रुपये हैं। शिखा के पास कुल 8.10 लाख की चल संपत्ति है, जबकि पति के पास 15.29 लाख की चल संपत्ति है। शिखा के पास अचल संपत्ति नहीं है, लेकिन पति के पास 85 लाख कीमत की अचल संपत्ति है। पति के नाम पर 4.39 लाख का गोल्ड लोन भी है। शिखा की शैक्षिक योग्यता परास्नातक है।
कांग्रेस प्रत्याशी रविशंकर के पास करोड़ों की चल-अचल संपत्ति
सदर विधानसभा से कांग्रेेस प्रत्याशी डॉ. रविशंकर त्रिवेदी के पास 63.91 लाख की चल संपत्ति है, जबकि पत्नी के पास 37.90 लाख की चल संपत्ति है। रविशंकर के पास 3.71 लाख रुपये हैं और पत्नी के पास भी 3.72 लाख रुपये हैं। इनके पास एक पेट्रोल पंप भी है। रविशंकर के पास 1.10 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनकी शैक्षिक योग्यता एमबीबीएस एमडी है।
सपा प्रत्याशी दाउद के पास करोड़ों की संपत्ति
मोहम्मदी विधानसभा से सपा प्रत्याशी दाउद अहमद के पास 54.44 लाख की चल संपत्ति है, जबकि इनकी पत्नी के पास भी 86.48 लाख की चल संपत्ति है। दाउद के पास पिस्टल व राइफल भी है। फार्च्यूनर कार से चलते हैं। दाउद के पास 3.75 करोड़ की अचल संपत्ति है और इनकी पत्नी के नाम पर भी 4.70 करोड़ की अचल संपत्ति है। दाउद पर 3.59 करोड़ का कर्ज भी है और पत्नी पर भी 17.25 लाख कर्ज है। दाउद की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है।
खुशी किन्नर के पास 1.75 लाख की चल संपत्ति
सदर विधानसभा से आम आदमी परिवर्तन पार्टी की प्रत्याशी खुशी किन्नर के पास 1.75 लाख की चल संपत्ति है, जिसमें 25 हजार रुपये नकद हैं। 1.70 लाख की अचल संपत्ति है। इनका पेशा नाचना गाना है। शैक्षिक योग्यता के नाम पर साक्षर हैं।