फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   20733 candidates will give TET on January 23 in two shifts

20733 अभ्यर्थी 23 जनवरी को दो पालियों में देगें टीईटी

Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
20733 candidates will give TET on January 23 in two shifts
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होगी। इसके लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्राथमिक स्तर का पेपर सुबह दस से दोपहर 12:30 बजे तक और उच्च प्राथमिक स्तर का पेपर दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक होगा। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों को सात सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्तर की टीईटी 23 और उत्त प्राथमिक स्तर की परीक्षा दूसरी पाली में 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी। पहली पाली में 12698 और दूसरी पाली में 8035 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों को सात सेक्टर में बांटा गया। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। जबकि चार सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रहेंगे। जिला स्तरीय अधिकारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। डायट प्राचार्य, डीआईओएस एवं बीएसए के नेतृत्व में तीन सचल दल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

भ्रामक संदेश फैलाने वाले जाएंगे जेल
डीएम ने बताया कि टीईटी के संबंध में अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। परीक्षा के संबंध में किसी प्रकार का भ्रामक मेसेज मिलने पर इसके बारे में डीआईओएस को 9454457323 एवं हमें 9454417558 पर सूचना दें। इससे संबंधित को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में ये अभिलेख लाना जरूरी
डीआईओएस ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण उपाधि, किसी भी सेमेस्टर के प्रशिक्षण के अंक पत्र की मूल प्रति एवं इंटरनेट से निकली अंकपत्र की कॉपी लानी होगी। जो संबंधित प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य से प्रमाणित होनी चाहिए।

ये कॉलेज बने परीक्षा केंद्र
जीजीआईसी, जीआईसी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, गुरु नानक विधिक सभा इंटर कॉलेज, अजमानी पब्लिक स्कूल, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज फतेपुर, आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली, डीएस कॉलेज, डॉ.भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, वाईडी कॉलेज, सनातन धर्म सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीबीएसई बोर्ड एवं यूपी बोर्ड, कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed